ये वीकएंड सिनेमा लवर्स के लिए अपार खुशियां लेकर आया है। एक से बढ़कर एक फिल्में थिएटर्स में दर्शकों के लिए लगी है। अगर आप एक्शन, हॉरर, रोमांस, ड्रामा, आदि किसी भी जॉनर की फिल्में देखना चाहते हैं, सब मौजूद हैं। अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो 'मिराय' और 'डेमन स्लेयर' में टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन शनिवार के दिन 'मिराय' ने बाजी मार दी। इसके अलावा 'एक चतुर नार', 'जुगनुमा' की भी कमाई में बढ़त देखने को मिली है। जानिए शनिवार के दिन कैसा रहा फिल्मों का हाल।
Box office: शनिवार के दिन ‘मिराय’ का रहा जलवा, जानें ‘डेमन स्लेयर’ से लेकर ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ तक का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:12 AM IST
सार
Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय एक-दो नहीं बल्कि 10 फिल्में दिखाई जा रही है। इन फिल्मों में बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ सभी प्रकार की फिल्में शामिल हैं। शनिवार का दिन 'मिराय' के लिए शानदार साबित हुआ, वहीं जापानी एनिमे फिल्म 'डेमन स्लेयर' भी टक्कर में है। जानिए बाकी फिल्मों का हाल।
विज्ञापन