सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan Reached Allu Arjun House Expressed Condolences On The Death Of His Grandmother

Pawan Kalyan: पवन कल्याण अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे, अभिनेता की दादी के निधन पर जताया शोक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 31 Aug 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

साउथ अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण को अल्लू अर्जुन के घर पर देखा गया। वह अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे हैं। अल्लू अर्जुन के साथ बातचीत करते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

Pawan Kalyan Reached Allu Arjun House Expressed Condolences On The Death Of His Grandmother
पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

साउथ फिल्म ‘पुष्पा’ के चर्चित अभिनेता अल्लू अर्जुन की दादी का शनिवार को निधन हो गया। साउथ फिल्मों के कई सितारे अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रविवार को आंध प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण भी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे।

loader
Trending Videos


अल्लू अर्जुन के परिवार संग बात करते दिखे पवन कल्याण 
अल्लू अर्जुन की दादी की अंतिम यात्रा में पवन कल्याण शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे में वह रविवार को अल्लू अर्जुन के परिवार से मिलने पहुंचे। अल्लू अर्जुन और पवन कल्याण के परिवारों के बीच गहरा रिश्ता है। दरअसल, पवन कल्याण के बड़े भाई चिरंजीवी की शादी अल्लू अर्जुन की बुआ से हुई है। वायरल तस्वीरों में पवन कल्याण अल्लू अर्जुन के पिता से बातचीत करते दिख रहे हैं। अल्लू अर्जुन से भी बातें करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये सितारे भी अल्लू अर्जुन के दुख में हुए शामिल 
शनिवार को अल्लू अर्जुन की दादी के अंतिम संस्कार में चिरंजीवी, रामचरण, नागा चैतन्य जैसे साउथ के चर्चित कलाकारों को भी देखा गया था। सभी मुश्किल वक्त में अल्लू अर्जुन के परिवार को अपना सपोर्ट देने पहुंचे थे। चिरंजीवी तो अल्लू अर्जुन की दादी की अर्थी को कंधा देते हुए भी दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed