{"_id":"695eaa25c46b3ae29d06afaf","slug":"prabhas-starer-the-raja-saab-premiere-ticket-priced-at-1000-in-andhra-pradesh-2026-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'द राजा साब' के टिकटों की बढ़ी कीमतें, स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए देना होगा 1000; जानें मल्टीप्लेक्स का भाव","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'द राजा साब' के टिकटों की बढ़ी कीमतें, स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए देना होगा 1000; जानें मल्टीप्लेक्स का भाव
Thu, 08 Jan 2026 12:19 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:19 AM IST
सार
The Raja Saab: प्रभास स्टारर फिल्म 'द राजा साब' के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने फिल्म के टिकट की कीमत को लेकर एक बड़ा फैसला किया है, जिसका फायदा मेकर्स को मिलेगा।
विज्ञापन
द राजा साब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'द राजा साब' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म की टीम के लिए अच्छी खबर है कि आंध्र प्रदेश सरकार ने इस फिल्म के लिए टिकट की कीमतें बढ़ाने की इजाजत दे दी है। सरकार के नए निर्देश के अनुसार, इस हफ्ते से पूरे राज्य में 'द राजा साब' के पेड प्रीमियर के साथ-साथ रेगुलर शो के लिए भी कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
स्पेशल स्क्रीनिंग और रेगुलर शो की कीमतें बढ़ीं
'द राजा साब' के पेड प्रीमियर शो गुरुवार से शुरू होंगे, जिसमें स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए टिकट की कीमतें 1000 रुपये तय की गई हैं। रेगुलर शो, जो 9 जनवरी से शुरू होंगे, उनके लिए भी टिकट की कीमतों में बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, सिंगल-स्क्रीन थिएटरों में टिकट की कीमतें 150 रुपये बढ़ा दी गई हैं, जिससे प्रति सीट की कीमत 297 रुपये हो गई है।

मल्टीप्लेक्स में बढ़ीं टिकट की कीमतें
आंध्र प्रदेश के मल्टीप्लेक्स में भी टिकट की कीमतों में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फिल्म रिलीज के बाद पहले दस दिनों के लिए प्रति सीट की कीमत 377 रुपये तय की गई है। फिल्म की टीम को इस दौरान हर दिन पांच शो तक दिखाने की इजाजत भी मिल गई है।

क्या पोस्टपोन हो गई विजय की 'जन नायकन'? विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर की पोस्ट का क्या है मतलब, जानिए पूरा मामला
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'द राजा साब' में प्रभास के अलावा, संजय दत्त, जरीना वहाब, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार भी हैं। प्रभास राजा साब का रोल निभा रहे हैं। इसके निर्देशक मारुति हैं। 'द राजा साब' 9 जनवरी को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज होगी।