सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Singeetam Srinivasa Rao at 94 announces new film after 10 year hiatus In Movie By naga shwin Vyjayanthi Movies

94 की उम्र में फिल्म बनाएंगे यह दिग्गज निर्देशक, 10 साल के ब्रेक के बाद करेंगे वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Feb 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Singeetam Srinivasa Rao: दिग्गज निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव निर्देशन में कमबैक कर रहे हैं। इससे भी बड़ी बात है कि वे करीब दस वर्ष के अंतराल के बाद 94 साल की उम्र फिल्म का निर्देशन करेंगे।

Singeetam Srinivasa Rao at 94 announces new film after 10 year hiatus In Movie By naga shwin Vyjayanthi Movies
सिंगीतम श्रीनिवास राव - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

94 वर्ष की आयु! अक्सर जीवन के इस पड़ाव पर व्यक्ति को आराम करने और भक्ति में ध्यान लगाने की सलाह दी जाती है। मगर, जुनून और शौक बड़ी चीज है। सिनेमा का ऐसा ही शौक है दिग्गज निर्देशक सिंगीतम श्रीनिवास राव को, जो करीब दस साल के ब्रेक के बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उनके नए प्रोजेक्ट का एलान हुआ है। फिल्म के टाइटल का आधिकारिक एलान भी जल्द होगा।

Trending Videos

Singeetam Srinivasa Rao at 94 announces new film after 10 year hiatus In Movie By naga shwin Vyjayanthi Movies
फिल्म के सेट पर टीम के साथ सिंगीतम श्रीनिवास राव - फोटो : X

नाग अश्विन की फिल्म का करेंगे निर्देशन
दिग्गज डायरेक्टर सिंगीतम श्रीनिवास ने नए प्रोजेक्ट का एलान किया है। सिंगीतम ने नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 AD' में अपने क्रिएटिव इनपुट दिए थे। इसके बाद सिनेमा में बतौर डायरेक्टर कमबैक के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को अस्थाई रूप से 'SSR61' कहा जा रहा है। इसे नाग अश्विन वैजयंती मूवीज के बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे। बीते दिनों पूजा सेरेमनी के बाद इस फिल्म की औपचारिक घोषणा हुई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Singeetam Srinivasa Rao at 94 announces new film after 10 year hiatus In Movie By naga shwin Vyjayanthi Movies
सिंगीतम श्रीनिवास राव की नई फिल्म का एलान - फोटो : X

बोले- 'मैं अभी रिटायर नहीं हूं'
वैजयंती मूवीज के एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी गई कि सिंगीतम श्रीनिवास राव बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं। साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगीतम श्रीनिवास राव टीम को निर्देश दे रहे हैं। पूरे उत्साह के साथ उन्हें सेट पर काम करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं, 'मैं आपको बता देना चाहता हूं कि मैं रिटायर नहीं हूं'।

देवी श्री प्रसाद कंपोज करेंगे म्यूजिक
वैजयंती मूवीज के मुताबिक, SSR61 को डायरेक्टर की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म बताया जा रहा है। यह उनकी बड़ी और प्रभावशाली फिल्मोग्राफी को देखते हुए एक बड़ी बात है। फिल्म का म्यूजिक देवी श्री प्रसाद कंपोज करेंगे, जिससे प्रोजेक्ट में एक मॉडर्न टच और एनर्जी आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नए कलाकार भी कास्ट का हिस्सा हो सकते हैं। फिल्म की कास्ट और कहानी के बारे में और डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed