फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Puneeth-Ashwini: अश्विनी के बारे में घरवालों से बात करने में डरे हुए थे पुनीत, जानें सुपरस्टार की लव स्टोरी

Thu, 01 Dec 2022 10:58 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 01 Dec 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
south superstar Puneeth Rajkumar and Ashwini Revanath marriage anniversary know about their love story
पुनीत राजकुमार और अश्विनी रेवंत - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ प्रेम कहानियां बिना प्यार का इजहार किए ही शुरू हो जाती हैं। पहली मुलाकात में प्यार होना और उसे मरते दम तक निभाना आसान नहीं होता है। वह कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है साउथ के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार और उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत की। पुनीत राजकुमार हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनके प्यार की दास्तां अमर हो चुकी है। आज पुनीत राजकुमार और उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत की शादी की सालगिरह पर जानिए कैसे पुनीत राजकुमार पहली नजर में ही अश्विनी रेवंत पर अपना दिल हार बैठे थे।?

south superstar Puneeth Rajkumar and Ashwini Revanath marriage anniversary know about their love story
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात

साउथ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार अपने एक कॉमन दोस्त के जरिए अश्विनी रेवंत से मिले थे। अश्विनी और पुनीत के बीच कुछ बातचीत हुई। पुनीत राजकुमार, अश्विनी को देखते ही अपना दिल हार बैठे थे। उन्हें पहली नजर में ही अश्विनी से प्यार हो गया था।

south superstar Puneeth Rajkumar and Ashwini Revanath marriage anniversary know about their love story
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों की दोस्ती प्यार में बदली

कुछ दिन हुई बातचीत के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों ही अच्छे दोस्त बन गए और एक साथ समय बिताने लगे। एक पल ऐसा आया कि उन्होंने यह भाप लिया कि वे दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। पुनीत राजकुमार और अश्विनी रेवंत ने अपने प्यार का इजहार कर दिया।

Udit Narayan: उदित नारायण ने पहली पत्नी को छोड़ मुंबई में कर ली थी दीपा गहतराज से दूसरी शादी, जानिए किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
south superstar Puneeth Rajkumar and Ashwini Revanath marriage anniversary know about their love story
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
शादी की बात करने में डर रहे थे पुनित

सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह अपनी शादी के बारे में अपने घर पर बात करने में बुरी तरह से कांप रहे थे। किसी तरह हिम्मत करते हुए उन्होंने डर-डर कर अश्विनी रेवंत से शादी करने की बात घर में की थी। पुनीत के परिवार वाले भी दोनों की शादी के लिए मान गए थे। इसके बाद 1 दिसंबर 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

Priyanka-Nick: ट्विटर से शुरू हुई थी प्रियंका-निक की लव स्टोरी, 10 साल के एज गैप के बीच ऐसे पहुंची शादी तक बात

विज्ञापन
south superstar Puneeth Rajkumar and Ashwini Revanath marriage anniversary know about their love story
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों हुए जुदा

पुनीत राजकुमार और अश्वनी रेवंत दोनों ही अपनी हंसी खुशी जिंदगी बिता रहे थे, लेकिन अचानक ही इनकी प्रेम कहानी को नजर लग गई। दोनों की प्रेम कहानी पर विराम लग गया। पुनीत राजकुमार की मौत के बाद अश्विनी रेवंत अकेली रह गईं। पुनीत और अश्विनी एक दूसरे से हमेशा के लिए जुदा हो गए। पुनीत की मौत के बाद अश्विनी ने सोशल मीडिया पर पुनीत के लिए अपना प्यार भी साझा किया था। 

Rohanpreet-Neha: रोहनप्रीत ने नेहा को नशे में किया था प्रपोज, मां के कहने पर ही शादी के लिए मानी थीं सिंगर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed