फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Telangana High Court Grants Relief To Prabhas Starrer The Raja Saab And Chiranjeevi Film On Ticket Price Issue

प्रभास की ‘द राजा साब’ को तेलंगाना हाईकोर्ट से मिली राहत, टिकट की कीमतों से जुड़ा है मामला; इस दिन होगी रिलीज

Thu, 08 Jan 2026 11:01 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 08 Jan 2026 11:01 AM IST
सार

The Raja Saab Ticket Price: प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ अपनी रिलीज के मुंहाने पर खड़ी है। अब रिलीज से एक दिन पहले फिल्म को तेलंगाना कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। जानिए किस मामले में मिली राहत…

विज्ञापन
Telangana High Court Grants Relief To Prabhas Starrer The Raja Saab And Chiranjeevi Film On Ticket Price Issue
द राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चाओं में हैं। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली ‘द राजा साब’ को अब रिलीज से एक दिन पहले कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने ‘द राजा साब’ के निर्माताओं को टिकट की कीमतों में वृद्धि के मुद्दे पर राहत प्रदान की है। इसी क्रम में मेगा स्टार चिरंजीवी की फिल्म 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' को भी राहत मिल गई है।

विज्ञापन

सीमित फिल्मों पर ही था प्रतिबंध
न्यायमूर्ति मौशुमी भट्टाचार्य और न्यायमूर्ति गदी प्रवीण कुमार की खंडपीठ ने यह स्पष्ट किया कि 9 दिसंबर को एकल न्यायाधीश द्वारा पारित पूर्व आदेश जिसमें टिकटों की कीमतों में किसी भी प्रकार की वृद्धि पर रोक लगाई गई थी, उसका दायरा सीमित था। अदालत ने टिप्पणी की कि यह प्रतिबंध केवल ‘पुष्पा 2’, ‘गेम चेंजर’, ‘ओजी’ और ‘अखंडा 2’ जैसी कुछ बड़ी फिल्मों पर ही लागू था। यह वर्तमान में न्यायालय के समक्ष विचाराधीन फिल्मों पर लागू नहीं होता है। जिससे साफ है कि ‘द राजा साब’ और 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' इस प्रतिबंध के दायरे में नहीं आती हैं।

विज्ञापन

मेकर्स की ओर से दी गईं ये दलीलें
कोर्ट ने 'द राजा साहब' और 'माना शंकरा वर प्रसाद गारू' के टिकटों की कीमतों में वृद्धि का मुद्दा राज्य सरकार के ऊपर छोड़ दिया है। सुनवाई के दौरान इन फिल्मों के निर्माताओं के वकील ने न्यायालय को बताया कि उन्होंने फिल्मों के शो और टिकटों की कीमतों में बढ़ोत्तरी करने की अनुमति के लिए गृह विभाग के सचिव को पहले ही जानकारी दे दी थी। उन्होंने अधिकारियों से अपने आवेदनों पर जल्द से जल्द विचार करने का आग्रह किया। निर्माताओं ने यह भी तर्क दिया कि एकल न्यायाधीश का आदेश कानून की दृष्टि से मान्य नहीं है और प्रतिबंध जारी रहने से उनके हितों को गंभीर नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः जन्मदिन पर मेकर्स ने ‘टॉक्सिक’ से रिलीज किया यश का लुक, इस किरदार में आएंगे नजर; फैंस को मिला जबरदस्त तोहफा

9 जनवरी को रिलीज होगी ‘द राजा साब’
प्रभास स्टारर ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मारुति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, संजय दत्त, बोमन ईरानी और रिद्धि कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘द राजा साब’ एक पैन इंडिया फिल्म है, जो तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed