आम लोगों की समस्याओं और दर्द को विजय थलापति ने अपनी फिल्मों में बखूबी उतारा। बड़े पर्दे पर कभी वह करप्ट सिस्टम से भिड़ते दिखे तो कभी खुद नेता बनकर नागरिकों का जीवन बदलते नजर आए। विजय का पर्दे पर यह रूप देखकर दर्शकों को उनमें अपना नेता दिखाई देने लगा। यही वजह है कि जब वह अभिनेता से नेता बने, राजनीति में आए तो उन्हें बहुत जन समर्थन मिला। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में इस बार उनकी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती और अब सरकार बना ली है। वह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसी चर्चा के बीच विजय की उन फिल्मों के बारे में जानिए, जिसमें वह थलाइवा यानी नेता बने।
Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, इन फिल्मों में ‘थलाइवा’ बनकर जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Sun, 10 May 2026 11:02 AM IST
सार
Thalapathy Vijay Political Movies: तमिल सिनेमा के चर्चित अभिनेता विजय ने साल 2024 में राजनीति में कदम रखा और अपनी पार्टी गठित की। हाल ही में उनकी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जीतीं। अब वह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। यहां जानिए विजय की उन फिल्मों के बारे में जिसमें उन्होंने नेता के किरदार निभाए या राजनीति मुद्दों पर बात की...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन