फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Vijay Family Tree: पिता निर्देशक और मां गायिका, कम उम्र में छूट गया बहन का साथ; विजय के परिवार में कौन-कौन?

Sun, 10 May 2026 10:48 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 10 May 2026 10:48 AM IST
सार

Vijay Thalapathy Family Tree: अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार को उन्होंंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान सीएम विजय और उनका पूरा परिवार बेहद भावुक नजर आया। जानिए उनके परिवार में कौन-कौन हैं?

विज्ञापन
CM vijay thalapathy family tree father Chandrasekhar Shoba Chandrasekhar son Jason and daughter Dhivya
थलापति विजय - फोटो : अमर उजाला

जोसेफ विजय चंद्रशेखर से थलापति बने, सुपरस्टार विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं। रविवार को उन्होंंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में विजय का पूरा परिवार शामिल हुआ। इस दौरान खुद सीएम विजय और उनका पूरा परिवार बेहद भावुक नजर आया। जानिए विजय के परिवार में कौन-कौन सदस्य शामिल हैं?

CM vijay thalapathy family tree father Chandrasekhar Shoba Chandrasekhar son Jason and daughter Dhivya
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

थलापति विजय का परिवार 
22 जून 1974 को चेन्नई में पैदा हुए जोसेफ विजय चंद्रशेखर जिन्हें पेशेवर रूप से थलापति विजय के नाम से जाना जाता है। विजय आज तमिल सिनेमा के बहुत बड़े सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के सीएम भी बन चुके हैं। सिर्फ विजय ही नहीं उनका परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है।

CM vijay thalapathy family tree father Chandrasekhar Shoba Chandrasekhar son Jason and daughter Dhivya
एस. ए. चंद्रशेखर - फोटो : X
विजय के पिता 
विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर (S A Chandrasekhar), जो एक प्रसिद्ध तमिल फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक हैं। उन्होंने कई फिल्में बनाई हैं। विजय की पहली फिल्मों में उन्होंने ही डायरेक्शन किया था। पिता ईसाई परिवार से हैं। 1978 में 'अवल ओरु पचाई कुजंथाई' से शुरुआत की थी। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित 70 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM vijay thalapathy family tree father Chandrasekhar Shoba Chandrasekhar son Jason and daughter Dhivya
शोभा चंद्रशेखर - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय की माता
विजय की मां शोभा चंद्रशेखर (Shoba Chandrasekhar)हैं। वह एक अच्छी प्लेबैक सिंगर, संगीतकार और लेखिका हैं। उन्होंने कई तमिल गानों में आवाज दी है। माता हिंदू परिवार से हैं। विजय के माता-पिता अलग-अलग धर्मों से हैं।
 
विज्ञापन
CM vijay thalapathy family tree father Chandrasekhar Shoba Chandrasekhar son Jason and daughter Dhivya
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय के भाई-बहन (Siblings)
विजय की एक छोटी बहन थी, जिसका नाम विद्या चंद्रशेखर (Vidhya Chandrasekhar) था। दुर्भाग्य से वह सिर्फ 2 साल की उम्र में ही चल बसी। विजय इस नुकसान से बहुत प्रभावित हुए थे। उनकी प्रोडक्शन कंपनी वी.वी. प्रोडक्शंस का नाम भी बहन की याद में रखा गया है। कुछ पुरानी खबरों में एक बड़े भाई का जिक्र भी मिलता है, लेकिन ज्यादातर सूत्रों में सिर्फ बहन का ही जिक्र है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed