फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने शेयर किए थलापति विजय के कई सीक्रेट्स, सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Thu, 07 May 2026 03:00 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 07 May 2026 03:00 PM IST
सार

Thalapathy Vijay Secrets By Trisha Krishnan: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री तृषा कृष्णन का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है। जिसमें तृषा ने विजय के कई सिक्रेट खोले हैं।

विज्ञापन
thalapathy vijay secrets revealed by rumoured girlfriend trisha krishnan how they became friends
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : X

राजनीति में विजय भले ही तूफान ला रहे हों, इसी बीच तृषा कृष्णन का एक पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में है। इसमें तृषा ने विजय के बारे में ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

thalapathy vijay secrets revealed by rumoured girlfriend trisha krishnan how they became friends
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

विजय और तृषा दोनों तमिल सिनेमा की बहुत हिट जोड़ी रहे हैं। उनकी फिल्में जैसे 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' काफी सफल रही हैं। एक चैट शो 'कॉफी विद अनू' में तृषा ने बताया कि शूटिंग के बीच आमतौर पर सभी कलाकार और क्रू मेंबर साथ बैठकर बातें करते और समय बिताते हैं। लेकिन विजय ऐसा नहीं करते थे।

thalapathy vijay secrets revealed by rumoured girlfriend trisha krishnan how they became friends
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
एक पुराने इंटरव्यू में तृषा ने बताया कि विजय सेट पर किसी कोने में चुपचाप बैठ जाते थे। दीवार की तरफ मुंह करके घंटों वहीं रहते थे। वे हमेशा शांत रहते थे और ज्यादा बात नहीं करते थे। दरअसल, विजय ऐसा बिना वजह नहीं करते थे, बल्कि अगले सीन के बारे में सोचते रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
thalapathy vijay secrets revealed by rumoured girlfriend trisha krishnan how they became friends
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में तृषा ने विजय को बहुत अच्छा इंसान बताया। उन्होंने कहा, ''घिल्ली' के समय शुरू में मेरी उनसे ज्यादा बात नहीं होती थी, क्योंकि विजय बहुत शांत और रिजर्व स्वभाव के हैं। लेकिन धीरे-धीरे हम अच्छे दोस्त बन गए।' तृषा ने आगे कहा, 'मैंने उन्हें कभी गुस्सा करते या अपना आपा खोते नहीं देखा। वे सेट पर बहुत प्रोफेशनल हैं और अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं। विजय मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे।'
 
विज्ञापन
thalapathy vijay secrets revealed by rumoured girlfriend trisha krishnan how they became friends
तृषा कृष्णन और थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
2023 में दोनों ने 15 साल बाद 'लियो' फिल्म में फिर साथ काम किया। 'लियो' की सफलता इवेंट में तृषा ने कहा, 'विजय के साथ फिर काम करना ठीक वैसा ही लगा जैसे स्कूल के पुराने दोस्त से मिलना। वही अपनापन और प्यार महसूस हुआ। मेरे 20 साल के करियर में सबसे लंबा सफर विजय के साथ रहा है।'

यह भी पढ़ें: सिंगर पलाश सेन ने अभिषेक बच्चन और आयुष्मान खुराना के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें, लिखी यह खास बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed