‘फौजी’ के सेट से लीक हुई तस्वीरों पर मेकर्स ने जताई नाराजगी, दी सख्त चेतावनी; कहा- ‘जरूरी कार्रवाई होगी’
Fauzi Film: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म फौजी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा है, लेकिन हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं, जिसके बाद मेकर्स ने सख्त रिएक्शन दिया है।
विस्तार
प्रभास अपनी आने वाली फिल्म फौजी की तैयारियों में व्यस्त हैं। ये फिल्म बीते कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं। लेकिन हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गईं, जिसके बाद मेकर्स की ओर से कड़ा रिएक्शन सामने आया है। साथ ही मेकर्स ने एक सख्त नोटिस भी जारी किया है।
जरूरी कार्रवाई की दी चेतावनी
फिल्म ‘फौजी’ के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘हमारे ध्यान में आया है कि कुछ अकाउंट्स फौजी के सेट से लीक हुई तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसे एक सख्त चेतावनी समझें - ऐसे किसी भी कंटेंट की रिपोर्ट की जाएगी और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाएगी।’
बयान में आगे कहा गया, ‘ये लीक्स उस एक्सपीरियंस को नुकसान पहुंचाती हैं, जिसे हम बहुत मेहनत से बना रहे हैं। बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह इससे कहीं ज्यादा बड़ा होगा और इंतजार के लायक है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि लीक कंटेंट को शेयर करने या उससे जुड़ने से बचें।’
We’ve poured our hearts into #Fauzi to give you something truly special.
Humbly requesting everyone, please don’t spoil the magic with leaks.
Let’s experience it the way it’s meant to be… together in theatres. 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 https://t.co/n4w3xDi8Fm — Hanu Raghavapudi (@hanurpudi) April 4, 2026
वहीं, डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने कहा, ‘हमने फौजी में दिल से मेहनत की है ताकि आपको कुछ खास दे सकें। हाथ जोड़कर अनुरोध है कि लीक्स से इसके जादू को खराब न करें। इसे वैसे ही अनुभव करें, जैसे इसे बनाया गया है… साथ में थिएटर्स में।’
फिल्म के बारे में
फिल्म की बात करें तो ‘फौजी’ दो पार्ट्स में रिलीज होगी, और खास बात यह है कि इसका दूसरा पार्ट पहले पार्ट की कहानी से पहले की घटनाओं को दिखाएगा, यानी एक तरह से प्रीक्वल होगा।