फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   The Raja Saab Director Maruthi Makes Bold Promise To Fans Shared His Address Prabhas Getting Shocked

‘द राजा साब’ के निर्देशक ने फैंस से किया बड़ा वादा, साझा किया अपने घर का पता; देखकर हैरान रह गए प्रभास

Sun, 28 Dec 2025 10:39 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 28 Dec 2025 10:39 AM IST
सार

The Raja Saab Director Maruthi: प्रभास की आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ अपनी रिलीज से पहले चर्चाओं में बनी हुई है। अब फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट पर निर्देशक ने एक वादा किया है। जानिए आखिर ऐसा क्या कहा जो सुनकर प्रभास भी हो गए हैरान…

विज्ञापन
The Raja Saab Director Maruthi Makes Bold Promise To Fans Shared His Address Prabhas Getting Shocked
प्रभास और मारुति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ स्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ साल 2026 की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है। अब फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स फिल्म का बज बनाने में लगे हैं। यही कारण है कि बीते शुक्रवार 27 दिसंबर को फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। इसमें प्रभास समेत फिल्म की पूरी कास्ट और निर्देशक-निर्माता पहुंचे। भारी फैंस की मौजूदगी में इस दौरान निर्देशक मारुति ने फैंस से एक बड़ा वादा कर दिया है। जानिए निर्देशक ने ऐसा क्या वादा किया…

विज्ञापन

निर्देशक मारुति ने दर्शकों से साझा किया अपने घर का पता
इवेंट के दौरान निर्देशक मारुति ने दर्शकों को संबोधित करते हुए फिल्म की सफलता को लेकर अपना भरोसा जताया। इस दौरान दर्शकों से एक बड़ा दावा करते हुए निर्देशक ने कहा कि अगर आप में से 1 प्रतिशत लोग भी फिल्म से निराश होते हैं, चाहे वो 'रेबेल स्टार' के प्रशंसक हों या परिवार, तो आप मेरे घर आकर मुझसे सवाल कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपना पता भी बताया विला नंबर 17, कोल्ला लक्जुरिया, कोंडापुर। निर्देशक के इस दावे पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। जबकि मंच पर मौजूद अभिनेता प्रभास इस दौरान सिर्फ मुस्कुराते हुए नजर आए। इवेंट के दौरान मारुति भावुक हो गए जब उन्होंने 'द राजा साब' के विजन और भव्यता के अनुरूप ढलने के लिए प्रभास द्वारा किए गए अथक प्रयासों के बारे में बताया। तभी प्रभास ने निर्देशक को गले लगाया। 

विज्ञापन

कभी नहीं देखा होगा प्रभास का ऐसा रूप
कार्यक्रम के दौरान मारुति ने प्रभास की भूमिका की खासियत के बारे में बताते हुए कहा कि तेलुगु दर्शकों ने प्रभास का एंटरटेनर वाला रूप देखा है। लेकिन पैन इंडिया दर्शकों ने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। थिएटर से बाहर आने के बाद आप इस फिल्म से प्रभास को कई वर्षों तक याद रखेंगे। उनका गेट-अप और सब कुछ एक शानदार अनुभव है, जो भारतीय स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः ‘आमिर खान का पैसा मेरा नहीं है’, करोड़ों रुपए फीस मिलने पर हैरान थे इमरान खान; बोले- तब मैं सिर्फ 25 साल का था

9 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित 'द राजा साहब' 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2024 में हुई थी, लेकिन इसका निर्माण 2022 में शुरू हुआ था। फिल्म को पहले 2025 में ही 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे जनवरी तक के लिए टाल दिया गया। इस फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, संजय दत्त और रिद्धि कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed