फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   the raja saab prabhas horror comedy film gets ua16 certificate censor Board cut violent scenes

'द राजा साब' के दृश्यों पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, प्रभास की फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

Tue, 06 Jan 2026 06:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 06 Jan 2026 06:56 PM IST
सार

The Raja Saab Censor Board: प्रभास अभिनीत और मारुति द्वारा निर्देशित फिल्म 'द राजा साब' के दो दृश्यों पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन
the raja saab prabhas horror comedy film gets ua16 certificate censor Board cut violent scenes
फिल्म 'द राजा साब' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दे दिया है। सेंसर बोर्ड की सलाह पर दो हिंसक दृश्यों में बदलाव करने के बाद यह मंजूरी मिली है। जानिए कौन से दृश्यों में बदलाव किए गए हैं।?

विज्ञापन

कौन से दृश्यों में किए गए बदलाव
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीएफसी ने फर्श पर खून धोने वाले दृश्य को बदलने को कहा था। इसे मोनोक्रोम (काला-सफेद) कर दिया गया, ताकि उसका असर कम हो। साथ ही, सिर काटने वाले दृश्य को 4 सेकंड छोटा कर दिया गया। इन बदलावों के बाद फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। यानी 16 साल से ज्यादा उम्र वाले दर्शक इसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म की लंबाई 189 मिनट है, यानी करीब 3 घंटे 9 मिनट। यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम के साथ पांच भाषाओं में रिलीज होगी, ताकि पूरे भारत के दर्शक इसे देख सकें। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी भी हैं।

विज्ञापन

'द राजा साब' और 'जन नायकन' में होगी टक्कर
प्रभास ने 'बाहुबली' और 'कल्कि 2898 AD' जैसी फिल्मों से भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत जगह बनाई है। इस फिल्म में प्रभास एक नए जॉनर में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाएंगे। फिल्म 'The Raja Saab' 9 जनवरी 2026 को संक्रांति पर रिलीज हो रही है। वहीं इस त्योहारी सीजन में बॉक्स ऑफिस पर थलपति विजय की 'जन नायकन' भी रिलीज हो रही है। 'जन नायकन' और 'द राजा साब' में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।


यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान में रिलीज होगी 'बॉर्डर 2'? वरुण धवन ने आस्क मी सेशन के दौरान दिया मजेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed