फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   The Shooting Of Prabhas Film Fauji Has Been Halted After A Unit Member Died In A Hyderabad Accident

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग रुकी, हैदराबाद में हुआ बड़ा हादसा; यूनिट मेंबर की मौत से मचा हड़कंप

Wed, 06 May 2026 12:24 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 06 May 2026 12:24 PM IST
सार

Prabhas Film Fauzi: प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग को एक दर्दनाक हादसे के बाद रोक दिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
The Shooting Of Prabhas Film Fauji Has Been Halted After A Unit Member Died In A Hyderabad Accident
फौजी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन एक बड़े हादसे के चलते उन्हें इस फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ गई है। हैदराबाद के पास हुए एक सड़क हादसे में फिल्म यूनिट के एक मेंबर की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा?
टाइम्स नाउ के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब फिल्म की टीम शूटिंग के लिए रामोजी फिल्म सिटी की ओर जा रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन अब्दुल्लापुरमेट के पास अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। यह घटना चाउटुप्पल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के टूप्रानपेट ब्रिज के पास हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

घटना के बाद रोकी शूटिंग 
इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि फिल्म का लगभग 80% काम पूरा हो चुका है और सिर्फ कुछ एक्शन सीक्वेंस ही बाकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट अब भी अक्टूबर में रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है। अगर सब ठीक रहा तो प्रभास इस साल दो फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ सकते हैं। ‘फौजी’ में प्रभास के साथ ईमानवी भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा भी फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ के बाद अब राकेश बेदी दिखाएंगे डांस मूव्स, इस डांसिंग क्वीन को देंगे टक्कर; साझा किया बीटीएस वीडियो

फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिल्म को लेकर फैंस में जहां एक्साइटमेंट थी, वहीं इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed