फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhash Ghai: सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को बताया बुरा अभिनेता, जानिए शाहरुख खान और अमिताभ के बारे में क्या कहा

Tue, 06 Aug 2024 04:10 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 04:10 PM IST
सार

निर्देशक और फिल्म निर्माता सुभाष घई हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें कौन सा अभिनेता अच्छा लगता है, कौन महान लगता है, कौन खराब अभिनेता है और कौन केवल अभिनेता है।
 

विज्ञापन
Subhash Ghai called Jackie Shroff a bad actor know what he said about Shahrukh Khan and Amitabh Bachchan
सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashghai1

निर्देशक और फिल्म निर्माता सुभाष घई हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में सुभाष ने बताया कि इंडस्ट्री में कौन सा अभिनेता अच्छा है, कौन महान है, कौन खराब अभिनेता है और कौन केवल अभिनेता है।



Ranvir Shorey: अरमान मलिक की सलाह पर यूट्यूब पर आए रणवीर शौरी, शो को बायस्ड कहने पर दी सफाई, कहा-उनसे डरता हूं

Subhash Ghai called Jackie Shroff a bad actor know what he said about Shahrukh Khan and Amitabh Bachchan
सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashghai1

ताल, यादें, परदेस, किसना, युवराज, सौदागर, खलनायक, राम लखन, कर्मा, मेरी जंग और हीरो समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले सुभाष घई ने हाल ही में, अरबाज खान को साक्षात्कार दिया। इसमें उन्होंने जैकी श्रॉफ को एक बुरा अभिनेता करार दिया। जैकी ने घई द्वारा निर्देशित हीरो से अपने करियर की शुरूआत की थी। हालांकि, सुभाष ने यह भी कहा उन्होंने जैकी को सिखाया और वो धीरे-धीरे एक अच्छे अभिनेता बन गए।

Stree 2 Song: 'स्त्री 2' का गाना 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' रिलीज, श्रद्धा-राजकुमार के रोमांस ने लिया डरावना मोड़

Subhash Ghai called Jackie Shroff a bad actor know what he said about Shahrukh Khan and Amitabh Bachchan
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

घई ने शाहरुख खान को ‘अच्छे अभिनेता’ की श्रेणी में रखते हुए बताया कि अच्छे अभिनेता वो होते हैं, जो सीन को समझ लेते हैं और फिर उसे बढ़िया ढंग से करके दिखाते हैं। मालूम हो कि सुभाष घई और शाहरुख खान ने परदेस फिल्म में एक साथ काम किया था।

Son Of Sardaar 2: आशीर्वाद और अद्भुत टीम के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू, अभिनेता अजय देवगन ने दिखाई झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Ghai called Jackie Shroff a bad actor know what he said about Shahrukh Khan and Amitabh Bachchan
दिलीप कुमार और सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम @subhashghai1

सुभाष ने दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन को 'महान अभिनेताओं' की श्रेणी में रखा। महान अभिनेता से उनका मतलब यह है कि ऐसे अभिनेता जो खराब लिखे हुए सीन को भी इस तरह से परफॉर्म कर देते हैं कि दर्शकों को लगता है कि यह तो महान सीन है। 

Vivek Agnihotri: 'लुटेरे-भूखे लोग लूटने का इंतजार कर रहे', शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन पर निर्देशक की दो टूक

विज्ञापन
Subhash Ghai called Jackie Shroff a bad actor know what he said about Shahrukh Khan and Amitabh Bachchan
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

अनिल कपूर को केवल 'अभिनेता' बताते हुए सुभाष घई ने कहा कि अभिनेता ऐसे लोग होते हैं, जो निर्देशक की बात सुनते हैं। उनसे लखन जैसा रोल करने के लिए कहिए या फिर वकील का रोल, अभिनेता उसे कर देते हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed