भारतीय सिनेमा की कई फिल्में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। किसी के गाने दुनियाभर में गाए जाते हैं तो किसी को विदेशी दर्शक बार-बार देखना चाहते हैं तो कोई किसी प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में अपना जादू चला चुकी है। आज हम आपको इन सभी से हटकर कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके स्क्रीनप्ले को ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल किया जा चुका है।
Oscars Library: इन भारतीय फिल्मों के स्क्रीनप्ले को ऑस्कर लाइब्रेरी में मिली जगह, सूची में मुगल ए आजम भी शामिल
भारतीय सिनेमा की कई फिल्में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। किसी के गाने दुनियाभर में गाए जाते हैं तो किसी को विदेशी दर्शक बार-बार देखना चाहते हैं तो कोई किसी प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में अपना जादू चला चुकी है। आज हम आपको इन सभी से हटकर कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनके स्क्रीनप्ले को ऑस्कर लाइब्रेरी में शामिल किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायन
धनुष की फिल्म 'रायन' अभी सिनेमाघरों से उतरी भी नहीं कि इसके लिए बड़ी खुशखबरी आ गई। हाल ही में, इस फिल्म के स्क्रीनप्ले को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में शामिल करने के लिए चुना गया है। धनुष के लिए यह फिल्म बेहद खास साबित हुई है। यह उनकी 50वीं फिल्म है और बतौर निर्देशक दूसरी फिल्म है। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए हिट का ठप्पा लगवा लिया है।
पार्किंग
01 दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई तमिल फिल्म 'पार्किंग' के स्क्रीनप्ले को पिछले साल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में जगह मिली थी। इस फिल्म में हरीश कल्याण, सिंधुजा और एमएस भास्कर ने काम किया है। इसका निर्देशन रामकुमार बालकृष्णन ने किया है। यह एक थ्रिलर फिल्म है।
Vivek Agnihotri: 'लुटेरे-भूखे लोग लूटने का इंतजार कर रहे', शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन पर निर्देशक की दो टूक
जोरम
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'जोरम' को देखने के लिए भले ही दर्शक थिएटर में ना पहुंचे हो, लेकिन इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर ख्याति प्राप्त की। इसके स्क्रीनप्ले को भी एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में शामिल किया गया है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 01 फरवरी, 2023 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है।
MCU Interesting Facts: ये रहे वे 10 दमदार कलाकार, जिन्होंने निभाए एमसीयू मूवीज में एक से ज्यादा किरदार
मुगल ए आजम
मुगल ए आजम हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। कोई सिनेमाप्रेमी, जब भी शानदार फिल्मों की सूची बनाने के लिए बैठता है तो उसमें मुगल ए आजम को जगह मिल ही जाती है। साल 1960 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म के स्क्रीनप्ले को भी एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की लाइब्रेरी में शामिल किया जा चुका है। इसका निर्देशन के आसिफ ने किया था। इसमें मधुबाला, दिलीप कुमार, पृथ्वीराज कपूर समेत कई कलाकारों ने काम किया था।
Payal Malik: पति अरमान मलिक के साथ रोमांटिक तस्वीर साझा करने पर ट्रोल हुईं पायल, यूजर बोले- 'अब तलाक कहां गया'