विराट कोहली और रोहित शर्मा को ट्रोल करने वालों पर भड़के सुनील शेट्टी, बोले- ‘वे चुप रहे, बल्ले ने जवाब दिया…’
Suniel Shetty On Rohit-Virat: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली का समर्थन किया है। अभिनेता ने दोनों खिलाड़ियों के सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद ट्रोलर्स को जवाब दिया है। जानिए उन्होने क्या कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। दोनों ने अपनी जिताऊ पारी से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने रोहित-विराट के परफॉर्मेंस को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए पोस्ट साझा किया है।
सुनील शेट्टी ने कहा- बल्ले ने जवाब दिया
सुनील शेट्टी ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए रोहित और विराट की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। अभिनेता ने कहा, ‘यह अजीब है कि हम कितनी जल्दी भूल जाते हैं, कोई भी रिकॉर्ड, संघर्ष, गर्व, आंसू, बलिदान। दो मैच और अचानक हर कोई आलोचक बन जाता है। उन्होंने शोर सुना, उन्होंने संदेह को समझ लिया। वे चुप रहे और बल्ले से जवाब दिया, क्योंकि रोहित और विराट जैसे दिग्गजों को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है - वे ही असली खिलाड़ी है।’
It’s funny how quickly we forget…the records, the fights, the pride, the tears, the sacrifice.
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 25, 2025
Two games and suddenly everyone’s a critic.
They heard the noise. They read the doubts. They stayed silent…
And let the bat do the talking.
Because legends like Rohit & Virat… pic.twitter.com/UZDws9BOzC
यह खबर भी पढ़ें: 'एक निवाला खाया, फिर गिर गए', लंच करते वक्त बेसुध हो गए थे सतीश शाह, अभिनेता के मैनेजर ने की पुष्टि
विराट और रोहित की पारी ने खींचा ध्यान
रोहित-विराट को हालिया प्रदर्शन को लेकर कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार अंदाज में फॉर्म में वापसी की। कोहली, जो पहले दो मैचों में लगातार शून्य पर आउट हुए थे, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाब अंतिम वनडे मैच में नाबाद 74 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित ने 121 रन बनाकार नाबाद रहे। दोनों ने 168 रनों की अटूट साझेदारी करके भारत को नौ विकेट से जीत दिलाई।