फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: दोबारा खुलेगी सुशांत सिंह राजपूत केस की फाइल! बहन श्वेता ने पीएम से की यह बड़ी अपील

Thu, 14 Mar 2024 11:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Mar 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister shweta Singh Kirti appeals to PM Modi for intervention in CBI probe shares video
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क कर अपने भाई की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच में तेजी लाने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। एक वीडियो बयान में, उन्होंने सुशांत के निधन के बाद से 45 महीने की लंबी अवधि पर प्रकाश डाला और जांच एजेंसी से अपडेट की कमी पर अफसोस जताया।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 
Sushant Singh Rajput sister shweta Singh Kirti appeals to PM Modi for intervention in CBI probe shares video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी की भागीदारी से न केवल जांच में तेजी आएगी, बल्कि केस को लेकर दुखी फैंस के दिलों को भी सांत्वना मिलेगी। श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मेरे भाई को गए 45 महीने हो गये हैं और हमें आज भी जवाब की तलाश है, पीएम मोदी जी कृपया हमारी मदद कीजिए और पता कीजिए की इस जांच में सीबीआई कहां तक पहुंची है, हमारी अपील है सुशांत के लिए न्याय पेंडिंग है।

Sushant Singh Rajput sister shweta Singh Kirti appeals to PM Modi for intervention in CBI probe shares video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

सुशांत की बहन श्वेता ने आगे कहा, 'इस केस के प्रति आपका ध्याम हमें यह जानने में मदद करेगा कि सीबीआई अपनी जांच में कहां तक पहुंची है। इससे हमें हमारी न्याय व्यवस्था पर अटूट विश्वास पैदा करने में भी मदद मिलेगी। यह उन सभी दुखी दिलों को राहत देगा , जिन्हें अभी तक सुशांत की मौत का जवाब नहीं मिल पाया है और वह सुशांत को न्याय दिलाने के लिए रोज प्रार्थना करते हैं। हमारी उम्मीदें आपसे हैं। सुशांत के फैंस जानना चाहते हैं कि 14 जून को आखिर मेरे भाई के साथ क्या हुआ था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput sister shweta Singh Kirti appeals to PM Modi for intervention in CBI probe shares video
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले भी श्वेता सिंह ने सीबीआई की जांच पर बड़ा सवाल खड़ा किया था। उन्होंने बताया कि वो आजतक भाई के फ्लैट पर नहीं गई हैं। मकान मालिक ने कहा कि हमें पता नहीं कि असलियत में वहां क्या हुआ था? बेड और पंखे के बीच में इतना स्पेस नहीं था कि कोई वहां खुद फांसी लगा सके। इसके अलावा जब अपार्टमेंट छोड़ा गया तो मकान मालिक को चाबियां लौटाई गईं, उन्होंने हमें बताया कि उस कमरे की चाबियां गायब थीं, जहां ये हादसा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed