फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adil Khan: 'राखी से मेरी कभी शादी हुई ही नहीं', आदिल खान का बड़ा बयान, सोमी संग छुपकर निकाह करने पर दी सफाई

Thu, 14 Mar 2024 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Mar 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
Adil Khan Durrani Says His Marriage With Rakhi Sawant Is Null And Void She Betrayed Me talks about Somi khan
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का सॉन्ग - फोटो : यूट्यूब

आदिल खान से राखी सावंत से तलाक के बाद 3 मार्च को गुपचुप तरीके से बिग बॉस फेम सोमी खान से शादी कर सभी को चौंका दिया था। आदिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साझा कर अपने फैंस को इस बात की सूचना दी थी। राखी ने बाद में अपने एक्स शौहर के लिए एक वीडियो भी साझा कर उन्हें काफी कुछ भला-बुरा कहा था। अब आदिल ने राखी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और राखी संग अपनी शादी पर कई बड़े सवाल भी खड़े किए हैं।

Adil Khan Durrani Says His Marriage With Rakhi Sawant Is Null And Void She Betrayed Me talks about Somi khan
आदिल खान और सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में आदिल ने छुपकर निकाह करने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'हमने इसलिए छुपकर निकाह किया क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि किसी भी तरह की नेगेटिविटी हमारे पास आए। मैं और सोमी एक दूसरे के साथ बहुत ही खुश हैं और राखी के साथ मेरा रिश्ता अब पूरी तरह से खत्म भी हो गया है। यह सब बातें करने का अब कोई भी मतलब नहीं है।'

Adil Khan Durrani Says His Marriage With Rakhi Sawant Is Null And Void She Betrayed Me talks about Somi khan
आदिल खान और सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया

आदिल ने आगे कहा कि उनकी कभी राखी से शादी हुई ही नहीं, क्योंकि जब वह उनके साथ थीं, तो पहले से ही शादीशुदा थीं। आदिल ने राखी पर उन्हें बदनाम करने का भी आरोप लगाया। आदिल ने कहा कि राखी उनके साथ होते हुए भी पहले से शादीशुदा थीं, जिसे लेकर केस चल रहा है। आदिल ने बताया कि राखी के साथ उनकी जिंदगी काफी खराब हो गई थी और सोमी के साथ वह एक नई शुरुआत करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adil Khan Durrani Says His Marriage With Rakhi Sawant Is Null And Void She Betrayed Me talks about Somi khan
आदिल खान और सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया

आदिल ने सोमी संग अपनी शादी को लेकर कहा, 'लोगों के मन में यह सवाल था कि मैंने दूसरी शादी कैसे कर ली? मुझे दोबारा शादी करने का पूरा अधिकार है क्योंकि मैं एक मुस्लिम हूं और शादी कर सकता हूं। मैंने अपने परिवार की मौजूदगी में बाकायदा निकाह किया।'

विज्ञापन
Adil Khan Durrani Says His Marriage With Rakhi Sawant Is Null And Void She Betrayed Me talks about Somi khan
आदिल खान और सोमी खान - फोटो : सोशल मीडिया

आदिल ने कहा, 'मैंने कोई गुपचुप शादी नहीं की। मैंने बिना परिवार के, बंद कमरे में निकाह नहीं किया है। मैंने उचित मेहर सोमी और मेरे परिवार दोनों की मंजूरी के साथ दी है। मैंने एक रिसेप्शन भी किया। सोमी से आधिकारिक तौर पर शादी करने के बाद मैं उनके साथ रह रहा हूं। मुझे शादी करने की इजाजत है।'

Bade Miyan Chote Miyan: सामने आई 'बड़े मियां छोटे मियां' की ट्रेलर रिलीज तारीख, इस दिन देगा दस्तक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed