{"_id":"69043dd9c6ac202bde08473b","slug":"sweta-keswani-says-priyanka-chopra-only-helping-herself-not-other-south-asians-like-mindy-kaling-2025-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा पर भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा आरोप, श्वेता केसवानी बोलीं- अपनों की मदद नहीं करतीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
प्रियंका चोपड़ा पर भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा आरोप, श्वेता केसवानी बोलीं- अपनों की मदद नहीं करतीं
Fri, 31 Oct 2025 10:12 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:12 AM IST
सार
Sweta Keswani On Priyanka Chopra: अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं एक्ट्रेस श्वेता केसवानी ने ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
प्रियंका-श्वेता
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि अमेरिकी एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का बयान है। श्वेता का कहना है कि प्रियंका ने भले ही दुनिया भर में नाम कमाया हो, लेकिन उन्होंने बाकी साउथ एशियन्स के लिए कोई रास्ता आसान नहीं किया। इसके उलट, श्वेता मानती हैं कि कॉमेडियन, राइटर और प्रोड्यूसर मिंडी कैलिंग वाकई में साउथ एशियन्स के लिए राह बना रही हैं।
श्वेता केसवानी ने प्रियंका पर बोला हमला
श्वेता केसवानी ने 'इंडिया टुडे' के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, 'प्रियंका ने जो हासिल किया है वो अविश्वसनीय है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन वो मिंडी कालिंग जैसी नहीं हैं। मिंडी सिर्फ खुद के लिए काम नहीं कर रहीं, वो दूसरों को भी आगे ला रही हैं। वो लिखती हैं, प्रोड्यूस करती हैं और नए टैलेंट को मौका देती हैं।' श्वेता के मुताबिक, हॉलीवुड में रंगभेद और पहचान की जद्दोजहद के बीच महिलाओं के लिए खुद को साबित करना आसान नहीं है और मिंडी इस मुश्किल दुनिया में नई दिशा देने का काम कर रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?
विज्ञापन
हालांकि, श्वेता ने यह भी माना कि प्रियंका ने अपनी मेहनत और दमदार फैसलों से हॉलीवुड में जगह बनाई है, लेकिन उन्होंने बाकी कलाकारों के लिए दरवाजे नहीं खोले। श्वेता ने कहा, “यहां भी ग्रुप बन जाते हैं, कुछ लोग सिर्फ अपने सर्कल में रहते हैं। मैं किसी भी साउथ एशियन क्लिक्स का हिस्सा नहीं हूं, और शायद इसी वजह से बहुत से लोगों को बाहर रहना पड़ता है।”
कई टीवी सीरीयल्स में कर चुकीं काम
श्वेता केसवानी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। भारतीय दर्शकों ने उन्हें ‘बा बहू और बेबी’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘देश में निकला होगा चांद’ जैसे सीरियल्स में देखा है। पिछले एक दशक से वो अमेरिका में काम कर रही हैं और ‘द ब्लैकलिस्ट’, ‘रोअर’, ‘न्यू एम्सटर्डम’ जैसी इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा रही हैं। जल्द ही वो ‘लॉ एंड ऑर्डर: एसवीयू’ के एक एपिसोड में नजर आने वाली हैं।
प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में काम
वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने हॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत ‘क्वांटिको’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बे वॉच’, ‘इजंट इट रोमांटिक’, ‘द मैट्रिक्स रेजरेक्शंस’ और ‘लव अगेन’ जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ ने उन्हें हॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस मजबूत पहचान दी। अब वो ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के अलावा एस. एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ में महेश बाबू के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, वो ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी की एक कैरिबियन पाइरेट की भूमिका निभाने जा रही हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन