{"_id":"6002c69c577ff031467333ba","slug":"bigg-boss-14-talent-manager-pista-dhakad-dies-of-accident-outside-the-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के शो की शूटिंग के बाहर हुआ हिट एंड रन का मामला, एंडेमोल की टैलेंट मैनेजर की मौत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान के शो की शूटिंग के बाहर हुआ हिट एंड रन का मामला, एंडेमोल की टैलेंट मैनेजर की मौत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:33 PM IST
सार
बिग बॉस की टैलेंट मैनेजर हुईं दर्दनाक हादसे का शिकार।
मौके पर ही हुई पिस्ता धाकड़ की मौत।
टीवी जगत में दौड़ी शोक की लहर।
विज्ञापन
1 of 5
पिस्ता धाकड़ के साथ सलमान खान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन के सेट से एक बुरी खबर आई है। अभिनेता सलमान खान की मेजबानी में चलने वाले इस मशहूर रियलिटी शो के सेट के बाहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें सेट पर काम करने वाली एक कर्मचारी की मौत हो गई है। दुर्घटना की शिकार हुई कर्मचारी का नाम पिस्ता धाकड़ है जो प्रोडक्शन कंपनी एंडेमोल शाइन इंडिया के साथ टैलेंट मैनेजर के रूप में काम करती थीं।
2 of 5
Bigg Boss 14 Front
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
घटना शुक्रवार रात की है जब शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार के एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे। मुंबई फिल्म सिटी में लगे सेट से शूटिंग खत्म होने के बाद जब पिस्ता अपने एक सहायक के साथ स्कूटर पर सवार होकर अपने घर लौट रही थीं तो बाहर सड़क पर ही उन्हें एक वैनिटी वैन ने कुचल दिया। सूत्रों ने जानकारी दी है कि पिस्ता जब सेट से बाहर निकली तो बाहर बहुत अंधेरा था। सड़क भी साफ नहीं दिख रही थी। उन्हें अंदाजा हुआ नहीं और एक गड्ढा सामने आया जिसकी वजह से उनका स्कूटर फिसल कर गिर गया।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
पिस्ता और उनका सहायक स्कूटर से गिर गए। स्कूटर के गिरने के बाद पिस्ता बीच रोड पर जा गिरीं जबकि उनके स्कूटर पर पीछे बैठा सहायक सड़क के किनारे जा गिरा। इतने में पीछे से एक वैनिटी वैन आई और दुर्घटना को रोकने की कोशिश करने के बावजूद वैन पिस्ता के ऊपर से होकर निकल गई। पिस्ता को हिलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पिस्ता सिर्फ 24 साल की थीं और वह एंडेमोल शाइन इंडिया के लिए 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शोज पर काम करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram: colorstv
पिस्ता की मौत तो सड़क दुर्घटना में मौके पर ही हो गई है। लेकिन, उनके सहायक का कोई अता पता नहीं है। जब इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कलर्स चैनल के प्रवक्ताओं से संपर्क किया गया तो उनका भी यही कहना है कि उन्हें भी इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्हें भी सिर्फ उतना ही पता है जितना खबरों से बाहर आया है।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
उन्हें नहीं पता कि पिस्ता के सहायक का क्या हुआ और उन्हें यह भी नहीं पता कि आखिर इस दुर्घटना को अंजाम देने वाली वैनिटी वैन कहां से आई? इस बारे में फिलहाल कोई भी खुलकर बात करने के लिए तैयार नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।