फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राघव जुयाल ने अर्जुन बिजलानी से छीना इस रियलिटी शो का मंच, माधुरी दीक्षित बनेंगी जज

Sat, 16 Jan 2021 07:19 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 16 Jan 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Raghav Juyal will host Colors reality show Dance Deewane season 3 judged by Madhuri Dixit
राघव जुयाल - फोटो : फाइल

अपने स्लो मोशन डांस ऑडिशन वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सबको दीवाना बना देने वाले डांसर, कोरियोग्राफर और अभिनेता राघव जुयाल अब टीवी के एक डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के तीसरे सीजन को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। इस रियलिटी शो के पिछले दो सीजन अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने होस्ट किया हैं लेकिन तीसरे का मौका उनके हाथ से निकल गया। शो के निर्माताओं ने फैसला किया है कि तीसरे सीजन में राघव दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Raghav Juyal will host Colors reality show Dance Deewane season 3 judged by Madhuri Dixit
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम

रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के तीसरे सीजन के लिए दिए एक ऑडिशन का वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल हुआ तो वहां से राघव को एक डांसर के रूप में पहचान मिल गई। इससे पहले वह कोई पेशेवर ट्रेनिंग लेकर नहीं आए थे, बल्कि खुद से ही रियाज करके ही उन्होंने अपने स्लो मोशन डांस का संतुलन बनाया था। इसके बाद तो लगातार 'डांस इंडिया डांस' के चौथे सीजन से भी राघव जुड़े रहे। फिर उन्होंने डांस का एक रियलिटी शो 'डांस प्लस' को होस्ट किया और इसी दौरान उन्होंने रुख कर लिया फिल्मों की तरफ।

Raghav Juyal will host Colors reality show Dance Deewane season 3 judged by Madhuri Dixit
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम

राघव को अपनी पहली फिल्म वर्ष 2014 में 'सोनाली केबल' के रूप में मिली जिसमें उनके साथ अली फजल और रिया चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में रहे। एक अभिनेता के रूप में राघव को यहां से कोई फायदा नहीं मिला। एक बेहतरीन डांसर होने की वजह से राघव को रेमो डिसूजा ने अपने निर्देशन में बनाई फिल्म 'एबीसीडी 2' में एक अहम भूमिका दी। फिल्म में वरुण धवन, प्रभु देवा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। चूंकि, राघव एक डांसर हैं तो वह टीवी पर लगातार 'नच बलिए', 'डांस प्लस', 'सुपर डांसर', 'डांस चैंपियंस' जैसे शोज से जुड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghav Juyal will host Colors reality show Dance Deewane season 3 judged by Madhuri Dixit
राघव जुयाल - फोटो : फाइल

इसके अलावा राघव वर्ष 2016 में 'फीयर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी' शो का हिस्सा भी बने। एक तरफ टीवी में काम चल रहा था वहीं दूसरी तरफ राघव फिल्मों में भी हाथ आजमा रहे थे। उन्होंने वर्ष 2018 में पुनीत पाठक और धर्मेश येलांदे के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नबावजादे' की जो फ्लॉप रही। वर्ष 2020 में भी राघव दो फिल्मों में नजर आए जिसमें पहली 'स्ट्रीट डांसर 3डी' है जिसे दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। और दूसरी फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई 'बहुत हुआ सम्मान' है जो न तो दर्शकों को पसंद आई और न ही समीक्षकों को। 

विज्ञापन
Raghav Juyal will host Colors reality show Dance Deewane season 3 judged by Madhuri Dixit
राघव जुयाल - फोटो : फाइल

वर्ष 2020 में उन्हें कुणाल खेमू की चर्चित वेब सीरीज 'अभय' के दूसरे सीजन के एक एपिसोड में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। दर्शकों की नजर में तो राघव पहले से ही थे और इस वेब सीरीज के बाद उन्हें और भी अच्छी पहचान मिली। आजकल राघव एक कॉमेडी फिल्म 'वेडलॉक' में व्यस्त हैं जिसका निर्देशन 'कोटा जंक्शन', 'जैक एंड दिल', 'विकल्प' जैसी फिल्मों के निर्देशक सचिन पी करांडे कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed