फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमित हुए 'लॉकडाउन की लवस्टोरी' फेम मोहित मलिक, बोले- 'मुझे बुखार हुआ और...'

Sat, 16 Jan 2021 06:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 16 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Ki Love Story Fame Actor Mohit Malik Tested Positive For Covid 19
mohit malik - फोटो : social media

कोरोना महामारी का कहर अभी भी थमा नहीं है। हालांकि अब इसकी वैक्सीन भी भारत में पहुंच चुकी है जिससे कि इस संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके। लेकिन इसी बीच इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या भी रुक नहीं रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर शुरुआत से ही इस वायरस का असर देखा जा रहा है। वहीं अब एक और टेलीविजन अभिनेता इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। ये अभिनेता है मोहित मलिक।

Lockdown Ki Love Story Fame Actor Mohit Malik Tested Positive For Covid 19
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

इस बात की जानकारी मोहित मलिक ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। मोहित ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ये भी बताया है कि उनकी पत्नी अदिति मलिक सुरक्षित हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अदिति ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था।

Lockdown Ki Love Story Fame Actor Mohit Malik Tested Positive For Covid 19
Mohit Malik - फोटो : instagram

मोहित मलिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जितना हम अपनी तरफ से बेस्ट कोशिश कर सकते हैं, हम उतनी सावधानी बरत रहे हैं। मुझे बुखार हुआ और हमारी पहली प्रतिक्रिया ऐसी थी कि कोविड - 19 का टेस्ट कराना है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सौभाग्य से अदिति सुरक्षित है, लेकिन हम दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown Ki Love Story Fame Actor Mohit Malik Tested Positive For Covid 19
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे मोहित ने लिखा, 'मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो लोग हाल ही में मेरे संपर्क में आए थे, वो सावधानी बरतें और लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराएं। प्रार्थना करिए कि हम इस कठिन परिस्थिति से जल्द ही उबर आएं, बल्कि सिर्फ हम नहीं, बल्कि जो भी लोग इससे गुजर रहे हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Mohit Malik (@mohitmalik1113)

विज्ञापन
Lockdown Ki Love Story Fame Actor Mohit Malik Tested Positive For Covid 19
अदिति मलिक, मोहित मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि मोहित मलिक हाल ही में 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' धारावाहिक में नजर आए थे। मोहित और अदिति ने कुछ समय पहले ही माता- पिता बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। गौरतलब है कि मोहित और अदिति ने दिसंबर 2010 में शादी की थी। अब दोनों शादी के 10 साल बाद पहली बार माता- पिता बनने जा रहे हैं।

पढ़ें: सलमान के शो की शूटिंग के बाहर हुआ हिट एंड रन का मामला, एंडमॉल की टैलेंट मैनेजर की मौत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed