फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: सोनाली फोगाट की धमकियों से बौखलाए सलमान खान, बोले- ‘बाहर की धमकी दोगी, आपके बंदे क्या देखेंगे बाहर?’

Sat, 16 Jan 2021 02:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 16 Jan 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
Sonali Phogat Bigg Boss 14 News salman khan takes sonali phogat when she threatening housemates
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस 14 के आने वाले वीकेंड का वार में सलमान खान इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाने वाले हैं। इनमें से एक हैं सोनाली फोगाट, जो इस हफ्ते नॉमिनेट भी हैं। नॉमिनेशन में आने के बाद से सोनाली घर में हर किसी से भिड़ती हुई दिखीं। उन्होंने घर के कंटेस्टेंट को धमकियां दीं। उनकी बातें सुनकर सलमान खान भी गुस्से में आ जाते हैं।

Sonali Phogat Bigg Boss 14 News salman khan takes sonali phogat when she threatening housemates
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

सोनाली ने पिछले दिनों रुबीना दिलैक को गाली दी थी। वीकेंड का वार में यह मुद्दा उठेगा। कलर्स टीवी ने एक प्रोमो जारी किया है जिसमें सलमान खान, सोनाली से कहते हैं कि 'वो आपने वर्ड क्या यूज किया था?' सोनाली कहती हैं कि 'मैंने... बोला लेकिन रुबीना जी ने उसके बीच मेरी बेटी को घसीटा।' आगे सलमान कहते हैं कि 'इसने आपकी बच्ची को नहीं घसीटा बल्कि आपने किसी की बच्ची, वो हैं रुबीना, उसे ... कहा।'

Sonali Phogat Bigg Boss 14 News salman khan takes sonali phogat when she threatening housemates
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

आगे सलमान निक्की से कहते हैं कि 'निक्की, बताओ क्या हुआ था?' निक्की कहती हैं कि 'उन्होंने कहा कि मेरे बंदे देख लेंगे, ये पावर वो पावर।' ये सुनते ही सलमान गुस्से से भर जाते हैं और कहते हैं कि 'बाहर की धमकी दोगी आप? क्या करोगे क्या आप, क्या देख लेंगे आपके बंदे बाहर?' सोनाली कहती हैं कि 'क्या कहा है मैंने किसी को दिखा दीजिए?' सलमान कहते हैं कि 'दिखा चुके हैं हम। आपके मानने या ना मानने से क्या होता है। आपकी बच्ची भी देख रही है शो। ये आपके ऊपर सूट करता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat Bigg Boss 14 News salman khan takes sonali phogat when she threatening housemates
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक, इस हफ्ते राखी सावंत की भी क्लास लगने वाली है। इसके अलावा सलमान अभिनव शुक्ला के रवैये को लेकर भी उन्हें बुरा भला कहेंगे। वहीं इस हफ्ते किसी के एविक्ट होने की खबर नहीं है। अगर ऐसा होता है सोनाली समेत अन्य नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Sonali Phogat Bigg Boss 14 News salman khan takes sonali phogat when she threatening housemates
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

सलमान खान अभिनव से कहते हैं कि 'अभिनव रुबीना जब भी आपको समझाने आती हैं आप उन्हें इग्नोर कर देते हैं। मैंने आपको कहा था कि पति की तरह बनिए इसका मतलब यह नहीं था कि डॉमिनेट करिए।' आगे अभिनव कहते हैं कि 'मैं परफेक्ट पति नहीं हूं।' सलमान की ये बातें सुनकर रुबीना रोने लगती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed