केबीसी 12 में शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में दो कर्मवीरों की कहानी दिखाई गई। शो में रवि कटपाडि के बाद हॉटसीट पर कर्मवीर पाबीबेन रबारी बैठीं। पाबीबेन के बारे में अमिताभ बच्चन बताते हैं कि कभी वह एक रुपये में पानी भरने का काम करती हैं लेकिन आज वह इतनी सक्षम हैं कि ढाई लाख महिलाओं को रोजगार देती हैं।
KBC 12: महज एक रुपये में पानी भरने का काम करती थीं ‘कर्मवीर’ पाबीबेन, अब लाखों महिलाओं को दिया रोजगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाबीबेन ने अपनी एक डिजाइन की खोज की थी जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। धीरे-धीरे पाबीबेन रबारी एक ब्रैंड बन गईं। अब उन्होंने अपने साथ कई महिलाओं को जोड़ लिया है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। सभी महिलाएं डिजाइनर कपड़े और बैग बनाने का काम करती हैं।
अमिताभ बच्चन ने पाबीबेन रबारी से पूछा-
सवाल- इनमें से किस साड़ी का नाम किसी जगह के नाम पर नहीं है?
जवाब- बांधनी साड़ी
सवाल- महाभारत के इन दो पात्रों का नाम बताएं?
जवाब- शांतनु और गंगा
सवाल- 2020 में रोशनी नादर-मल्होत्रा इनमें से किस प्रौद्योगिकी कंपनी की अध्यक्ष बनीं?
जवाब- एचसीएल टेक्नोलॉजी
सवाल- किस शहर को कभी न्यू एम्स्टर्डम कहा जाता था?
जवाब- न्यूयॉर्क सिटी
सवाल- इस भक्ति गीत के इस लोकप्रिय संस्करण के संगीतकार कौन हैं?
जवाब- पंडित विष्णु दिगंबर पालुस्कर
सवाल- किस वैज्ञानिक ने उस सामज्ञ्री का निर्माण किया, जिसके कारण N95 मास्क का निर्माण संभव हो सका?
पाबीबेन ने इसके लिए वीडियो कॉल अ फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया लेकिन जवाब नहीं मिल पाया जिसके बाद फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया गया।
अमिताभ बच्चन ने इसका सही जवाब बताया- पीटर त्साई
फ्लिप द क्वेश्चन लाइफ लाइन के बाद सवाल आया-
प्राचीन हिंदू शास्त्रों के अनुसार, इनमें से किसका नाम इस तथ्य के कारण पड़ा कि जब ये नवजात थीं, पक्षियों ने लाड़ प्यार से इनकी रक्षा की थी?
आस्क दी एक्सपर्ट लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर सही जवाब दिया- शकुंतला
इसके साथ ही शो की समय समाप्ति का एलान हो गया और हूटर बज गया। इस तरह शो से कर्मवीर 25 लाख रुपए जीत गए।