फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: ‘तू मुझे मर्द नहीं लगता' अफसाना ने ताना मारा तो भड़क गया विशाल, दोनों के बीच हुआ वोल्टेज ड्रामा

Tue, 12 Oct 2021 12:47 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 12 Oct 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Afsana had a fight between Vishal she said that you do not feel like a man
विशाल कोटियन और अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15 को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है और अपने पहले ही हफ्ते में शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार और दोस्ती वाला रिश्ता भी साफ होता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर प्यार देखने को मिल रहा है, तो कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच दुश्मनी का रिश्ता शुरू हो गया है। इतना ही नहीं, अब धीरे-धीरे जंगलवासियों के बीच भी आग लगनी शुरू हो गई है। ये बात सच है कि, करण कुंद्रा, जय भानुशाली जैसे कंटेस्टेंट घर में जंगलवासियों को एक रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि वह जंगल का रास्ता पूरा कर बिग बॉस के मेन घर में पहुंच जाए।



उनकी इस कोशिश के बीच अफसाना खान और विशाल कोटियन की लड़ाई अब बढ़ती जा रही है। 11 अक्तूबर के एपिसोड में अफसाना और विशाल के बीच एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस ड्रामे के बीच अफसाना ने विशाल को नामर्द तक कह दिया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर बवाल देखने को मिला।

Bigg Boss 15 Afsana had a fight between Vishal she said that you do not feel like a man
अफसाना खान - फोटो : Instagram

दरअसल, घर में पूरी हुई इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया में अफसाना खान और सिंबा नागपाल एक साथ आगे आए। इस दौरान अफसाना विशाल को नॉमिनेट करने पर अड़ी रहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कह दिया कि वह विशाल को ही नॉमिनेट करेंगी, वरना वह खुद इस शो से बाहर जाना पसंद करेंगी। इस बवाल के बाद सिंबा नागपाल और अफसाना ने आपसी सहमति से विशाल कोटियन को नॉमिनेट किया।

Bigg Boss 15 Afsana had a fight between Vishal she said that you do not feel like a man
विशाल कोटियन - फोटो : Instagram

हालांकि, अफसाना ने इस ड्रामे के थोड़ी देर बात ही विशाल से माफी मांगी। इस दौरान अफसाना ने विशाल से कहा कि, आप नहीं बात करना चाहते, तो ठीक है मत कीजिए। इसके बाद विशाल और अफसाना के बीच एक बार फिर से जमकर बहस हुई। इस दौरान गुस्से में विशाल ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे अफसाना भड़क गईं। विशाल ने कहा कि, जब मुंह खोलती हैं गंद ही निकालती है। विशाल की इस बात पर अफसाना भी काफी ज्यादा भड़क गईं। इस दौरान अफसाना ने गुस्से में कहा कि, इसे अकल नहीं है कि लड़की से कैसे बात करते हैं। इतना ही नहीं, गुस्से में अफसाना ने ये भी कहा कि, तू मर्द नहीं लगता मुझे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15 Afsana had a fight between Vishal she said that you do not feel like a man
करण कुंद्रा - फोटो : Instagram

इस पूरे बवाल के बाद बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान करण ने सबके बीच एक छोटा सा केक काटा और सबने उनके लिए हैप्पी बर्थडे गाना गाया।  

विज्ञापन
Bigg Boss 15 Afsana had a fight between Vishal she said that you do not feel like a man
बिग बॉस 15 लाइव: एक-दूसरे को टक्कर देंगे 15 प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
बिग बॉस में इस हफ्ते की नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस हफ्ते बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान विशाल कोटियन, विधि पांड्या, अफसाना खान, डोनल, अकासा सिंह और ईशान सहगल नॉमिनेट हुए हैं। अब देखना ये होगा कि, इस हफ्ते कौन घर से बाहर होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed