अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के शो में कई झगड़े देखने को मिले। यहां तक कि शो में हाल ही में अंकिता ने प्रेग्नेंसी टेस्ट की बात तक कही लेकिन अब विक्की और अंकिता का कॉन्ट्रैक्ट उनके गले ही हड्डी बना हुआ है। कॉन्ट्रैक्ट में इन दोनों सितारों को कुछ स्पेशल फेसिलिटी मिली हुई है जिसका खुलासा हाल ही में शो में हुआ।
BB 17: अंकिता-विक्की को मिली खास सुविधाओं से मचा बवाल, सलमान के शो में छिड़ी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो की शुरुआत में ही बिग बॉस में एलान कर दिया था कि उन पर अक्सर पक्षपात का आरोप लगता है, तो इस बार वह खुलकर पक्षपात करेंगे। लेटेस्ट प्रोमो को देखकर लगता है कि बिग बॉस ने अपनी कही बात को सच भी किया है।अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शो के दो मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। जारी किए गए प्रोमो में घरवालों को दोनों पर भड़कते देखा जा सकता है।
दरअसल, इस बात का खुलासा होता है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट में स्पेशल सुविधा देने की बात कही थी। जब घरवालों को इसका पता चलता है, तो वह भड़क जाते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि उन्होंने विक्की और अंकिता को पहले ही चेताया था, लेकिन वह नहीं माने और फैसला घरवालों को लेना है।
View this post on Instagram
बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और कहते हैं कि अपने कॉन्ट्रैक्ट में कुछ मांगें रखी थीं, जिसके लिए कहा गया था कि अगर वह सही है या शो में किसी तरह की अड़चन पैदा नहीं करेगा, तो उसे कंसीडर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने का नहीं हुआ फायदा', काम नहीं मिलने पर छलका महिमा का दर्द