फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: नेशनल टीवी पर फिर बेशरम हुए समर्थ और ईशा, रोमांस करने के चक्कर में बुरी तरह से हुए ट्रोल

Sat, 18 Nov 2023 06:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Nov 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Samarth Jurel Kisses Isha Malviya On Belly Shoulder Netizens trolls Salman Khan show contestants
ईशा और समर्थ - फोटो : social media

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन हर बढ़ते दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है। शो में हर दिन किसी न किसी वजह से धमाका होता है, जिसमें अंकिता-विक्की के झगड़ों से लेकर शो में होने वाले टास्क तक शामिल हैं। हालांकि, इन दो चीजों के अलावा जो चीज सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती है वह ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल का खुल्लम खुल्ला रोमांस करना है। ईशा और समर्थ ने एक बार फिर कुछ नेशनल टेलिविजन पर सारी हदें पार कर दीं, जिसे देखकर नेटिजन्स भड़क गए हैं।  

Bigg Boss 17 Samarth Jurel Kisses Isha Malviya On Belly Shoulder Netizens trolls Salman Khan show contestants
ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 17', टीआरपी चार्ट पर अपना कब्जा जमाए हुए है और टेलीविजन पर प्रीमियर होने के बाद से ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कुछ बनते-बिगड़ते रिश्ते नजर आ रहे हैं। इनमें ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल भी हैं, जो अपने रिश्ते को लेकर शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। समर्थ और ईशा को अक्सर घर के अंदर रोमांस करने के चक्कर में सारी हदें पार कर देते हैं। जहां पहले फैंस इसको एंजॉय कर रहे थे, वहीं अब दोनों की इन हरकतों ने नेटिजन्स को परेशान कर दिया है।

Bigg Boss 17 Samarth Jurel Kisses Isha Malviya On Belly Shoulder Netizens trolls Salman Khan show contestants
ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल - फोटो : सोशल मीडिया

लेटेस्ट 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान, ईशा और समर्थ को बहस करते देखा गया था। दोनों के बीच हुई झड़प के बाद समर्थ अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने की कोशिश करते हैं और ऐसा करने के लिए वह कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसे देख सभी का दिमाग खराब होना लाजमी सा लगता है। समर्थ ने ईशा  को मनाने के चक्कर में अभिनेत्री के पेट, कंधे और चेहरे पर किस किया। हालांकि, ईशा इसके लिए राजी नहीं थीं, लेकिन फिर भी समर्थ ने उनकी एक नहीं सुनी। दोनों की यह हरकत दर्शकों को पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Samarth Jurel Kisses Isha Malviya On Belly Shoulder Netizens trolls Salman Khan show contestants
ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत से नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 17' को जमकर ट्रोल किया और ईशा-समर्थ पर भी निशाना साधा। यूजर्स के मुताबिक 'बिग बॉस 17' एक फैमिली शो था और कपल का इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अपमानजनक और अस्वीकार्य था। लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'समर्थ पागल हो गया हो, वह कैमरे के सामने क्या कर रहा है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'निब्बा-निब्बी रेड अलर्ट।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Samarth Jurel Kisses Isha Malviya On Belly Shoulder Netizens trolls Salman Khan show contestants
ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब समर्थ और ईशा के बीच रोमांस देखने को मिला हो। इससे पहले भी शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ईशा और समर्थ को बेड पर एक साथ सोते हुए देखा जा सकता है। समर्थ, ईशा को कडल, किस करते नजर आ रहे हैं और फिर वह कैमरा से बचने के लिए चादर दोनों पर ढक लेते हैं। इस वीडियो के बाद भी दोनों को बहुत ट्रोल किया गया था। यहां तक की ईशा के माता-पिता को भी अभिनेत्री की यह हरकत पसंद नहीं आई थी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed