सब्सक्राइब करें

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की जुड़वां बच्चों की खास तस्वीरें, लिखा- 'मुझे चुनने के लिए...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 12 Jun 2026 08:07 PM IST
सार

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। आज दिव्यांका ने अपने दोनों बच्चों की खास झलक सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi says thanks for choosing me as she shares photos with twins
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया जुड़वां बेटों के माता-पिता बन गए हैं। हाल ही में दिव्यांका ने अपने नवजात बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की हैं।

Divyanka Tripathi says thanks for choosing me as she shares photos with twins
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में दिखी झलक
दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे अपने दोनों बेटों को गोद में लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उनके चेहरों को सूरजमुखी के इमोजी से छिपाया है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे चुनने के लिए धन्यवाद।'

 
Divyanka Tripathi says thanks for choosing me as she shares photos with twins
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक दहिया की खुशी
विवेक ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी फैंस के साथ बांटी। उन्होंने मजाकिया और फिल्मी अंदाज में लिखा, 'इंतजार आखिरकार खत्म हुआ… हमारे ‘लड़के’ आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए। हम माता-पिता बनने के इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

दोनों ने यह भी बताया कि उन्होंने भगवान से एक खुशी मांगी थी, लेकिन भगवान ने उन्हें जुड़वां बेटों के रूप में दोगुनी खुशी दे दी। इससे पहले मार्च में गुड़ी पड़वा के त्योहार पर उन्होंने फैंस को बताया था कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi says thanks for choosing me as she shares photos with twins
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम @divyankatripathidahiya

'ये है मोहब्बतें' के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की मुलाकात टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। साल 2016 में दोनों ने भोपाल में शादी कर ली थी। दिव्यांका को 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये है मोहब्बतें' से घर-घर में पहचान मिली। इसके अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी 11' की उपविजेता भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
Divyanka Tripathi says thanks for choosing me as she shares photos with twins
दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक का करियर
विवेक 'कयामत की रात', 'पवित्र रिश्ता 2' और 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। आपको बता दें कि इस स्टार कपल ने साल 2017 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 8' में एक साथ हिस्सा लिया था और इसके विजेता भी बने थे।


यह भी पढ़ें: Governor Collection: कैसा रहा मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का पहला दिन? जानें आज शुक्रवार का कलेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed