सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Gaurav Khanna Thinks Colour Blindness Will Be A Problem In Khatron Ke Khiladi 15 Very Excited For Rohit Shetty

गौरव खन्ना को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में इस बात का है डर, होस्ट रोहित शेट्टी को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 11 May 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Gaurav Khanna On Khatron Ke Khiladi 15: टीवी स्टार गौरव खन्ना अब ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए तैयार हैं। जानिए शो से पहले गौरव को किस बात की है चिंता और रोहित शेट्टी को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

Gaurav Khanna Thinks Colour Blindness Will Be A Problem In Khatron Ke Khiladi 15 Very Excited For Rohit Shetty
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गौरव खन्ना रियलिटी टीवी शो की सबसे बड़ी शख्सियतों में से एक हैं। वो कई रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुके हैं, वहीं बिग बॉस 19 और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया जैसे शोज के विजेता भी रह चुके हैं। अब गौरव खन्ना रोहित शेट्टी के होस्ट वाले खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन के साथ एक बार फिर रियलिटी शोज में वापसी कर रहे हैं। शो से पहले गौरव ने इस शो में हिस्सा लेने को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी जैसे स्टार्स के साथ काम करने को लेकर अपनी उत्सुकता भी जाहिर की।

Trending Videos

कलर ब्लाइंडनेस है गौरव की चिंता
स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान गौरव खन्ना ने खुलासा किया कि खतरों के खिलाड़ी 15 में जाने से पहले उनकी सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है उनका कलर ब्लाइंड होना। इसके अलावा उन्हें गोल्फर एल्बो और फ्रोजन शोल्डर भी है। उन्हें डर है कि कुछ टास्क के दौरान उनके खेल पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उनका कहना है कि जीवन भर इस स्थिति के साथ जीने के कारण, वह इस चुनौती को स्वीकार करने और यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि वह खुद को कितनी दूर तक ले जा सकते हैं। गौरव किसी और कंटेस्टेंट की बजाय खुद को भी अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मानते हैं।

एक्टर ने कहा कि मेरा सबसे बड़ा डर वो दिन है, जब मैं एक व्यक्ति के रूप में सीखना बंद कर दूंगा और सोचने लगूंगा कि मुझे सब कुछ पता है। तब शायद मेरा विकास रुक जाएगा। मैं इस चुनौती को पार करूंगा। मैं जीवन में हमेशा शून्य से शुरुआत करता हूं, जो अच्छी बात है।

Gaurav Khanna Thinks Colour Blindness Will Be A Problem In Khatron Ke Khiladi 15 Very Excited For Rohit Shetty
रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी को लेकर उत्साहित हूं
इस दौरान गौरव ने ये भी बताया कि खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल होने का एक सबसे बड़ा कारण होस्ट रोहित शेट्टी के साथ काम करने का मौका है। इस शो को करने का एक और कारण रोहित शेट्टी हैं। उनसे बेहतर सीखाने वाला कौन हो सकता है?

एक अभिनेता के तौर पर मुझे स्टंट करने की ट्रेनिंग नहीं मिली है। टीवी पर स्टंट करने के मौके बहुत कम मिलते हैं, इसलिए यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात है। उनके जैसे दिग्गज के साथ काम करना, उनके मार्गदर्शन में रहना, मेरे लिए एक बड़ा मौका है।

Gaurav Khanna Thinks Colour Blindness Will Be A Problem In Khatron Ke Khiladi 15 Very Excited For Rohit Shetty
खतरों के खिलाड़ी 15 के कंटेस्टेंट - फोटो : सोशल मीडिया
ये 12 खिलाड़ी आएंगे नजर
खतरों के खिलाड़ी 15 के शुरू होने की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। लेकिन अब शो के 12 कंटेस्टेंट के नाम जरूर सामने आ गए हैं। इनमें गौरव खन्ना के अलावा हर्ष गुजराल, अविका गौर, ओरी, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, फरहाना भट्ट, विशाल आदित्य सिंह, अविनाश मिश्रा, जैस्मिन भसीन और शगुन शर्मा के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed