‘शादी नहीं करनी तो भाग जाओ…’, केतन-सिया मामले पर हिना खान ने रखी राय; पति रॉकी ने फेक फेमिनिज्म पर बात की
Hina Khan Views on Ketan Siya Case: पुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड अब भी चर्चा में बना हुआ है। इसमें मंगेतर सिया गोयल पर केतन की हत्या का आरोप लगा है। इसी केस पर टीवी एक्ट्रेस हिना खान, रुबिना दिलैक, रॉकी जयसवाल और अभिनव शुक्ला ने अपने एक टॉक में बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केतन अग्रवाल हत्याकांड की चर्चा अब टीवी एक्टर्स के बीच भी होने लगी है। इस विषय पर हाल ही में हिना खान और रुबिना दिलैक के अपने एक टॉक शो ‘POV’ में बात की है। इस बातचीत में दोनों के पति भी शामिल हुए। जानिए, केतन-सिया केस पर क्या है, इन एक्टर्स की राय।
हिना खान और रुबिना ने केस पर हैरानी जताई
अपने टॉक शो से जुड़े एक वीडियो को हिना खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें वह कहती हैं, ‘अगर आपको शादी नहीं करनी है तो भाग जाओ।’ यह बात वह सिया-केतन केस पर कहती हैं। वहीं रुबिना का इस केस पर कहना था कि आप किसी को इस तरह से मारने के बारे में कैसे सोच सकते हैं।
रॉकी जयसवाल और अभिनव ने क्या कहा?
हिना खान के पति रॉकी जयसवाल ने कहा, ‘इस केस में कई लोग सिया का साथ दे रहे हैं। यह फेक फेमिनिज्म है। इसमें फेमिनिज्म कहां से आ गया।’ वहीं अभिनव भी कहते हैं, ‘सिया को लगा था कि उसने फुलप्रूफ प्लानिंग की है।’ आगे इस केस की डिटेल्स और खबरें ये अपने शो में शेयर करते हैं।
View this post on Instagram
बीते दिनों टीवी सेलेब्स से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सीज पर रुबिना दिलैक और हिना खान ने एक नया टॉक शाे शुरू किया। इसका नाम ‘POV’ है। इसमें रुबिना और हिना खान के पति भी शामिल होते हैं। इस शो में सबसे पहले इन चारों ने आकांक्षा चमोला को लेकर बातचीत की थी, क्योंकि इन दिनों वह कंट्रोवर्सी से घिरी हैं और रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ का हिस्सा हैं।
हिना खान सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की 2' में नजर आई थीं। वहीं रुबिना दिलैक सीरियल 'छोटी बहू' और 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में नजर आई थीं। ये दोनों एक्ट्रेसेस कई रियलिटी शो भी कर चुकी हैं।