{"_id":"0e6e959e-8abd-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"intimate-scenes-makes-mouni-uncomfortable","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटीमेट सीन्स में असहज होती है मौनी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंटीमेट सीन्स में असहज होती है मौनी
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Tue, 12 Mar 2013 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे की अदाकारा मौनी रॉय का कहना है कि इंटीमेट सीन्स करने में वह असहज महसूस करती हैं। 27 वर्षीय मौनी ने हाल ही में बताया कहा, "मैं जहां भी जाऊं, कुछ भी करूं लेकिन छोटे शहर की लड़की ही रहूंगी।
विज्ञापन
मौनी कहती है कि, इंटीमेट सीन्स करके मेरे मन में पहला विचार यह आता है कि मेरे माता-पिता कितना शर्मिदा महसूस करेंगे।
गौरतलब है कि मौनी ने हाल ही में लाइफ ओके चैनल पर प्रसारित 'जुनून- ऐसी नफरत तो कैसा इश्क' धारावाहिक में आदित्य रेडीज के साथ एक अंतरंग सीन किया है।
उन्होंने कहा, "मुझे याद है 'क्यूंकि सास भी कभी बहू थी' में किसी को मेरा हाथ पकड़ाना था, लेकिन तब भी मुझे अजीब लग रहा था। लेकिन अब लगता है कि यह काम का हिस्सा है।"
विज्ञापन
धारावाहिक 'देवों के देव-महादेव' में मौनी ने सती की भूमिका की थी और उनके अभिनय को काफी सराहना मिली थी।