फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: धोनी से जुड़े इस सवाल पर चकराए सहवाग और गांगुली, लेनी पड़ी एक्सपर्ट की मदद

Sat, 04 Sep 2021 09:59 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 04 Sep 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
KBC 13: Sehwag and Ganguly stunned on this question related to Dhoni had to take help of experts
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर रिएलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वें सीजन की शुरुआत होते ही दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच शो के शानदार शनिवार एपिसोड में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग पहले स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे। शो में पहुंचे दोनों खिलाड़ियों ने होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ कई मजेदार किस्से साझा किए। साथ ही शो में पूछे गए सवालों का जवाब देकर अपने फाउंडेशंस के लिए 25 लाख रुपये की रकम भी जीती।

 शो के दौरान सवालों का जवाब देते हुए दोनों खिलाड़ियों ने चारों हेल्प लाइन की मदद से यह धनराशि जीती। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान  उन्होंने क्रिकेट से जुड़े एक सवाल के लिए एक्सपर्ट की राय ली। यह सवाल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा हुआ था।

 

 

KBC 13: Sehwag and Ganguly stunned on this question related to Dhoni had to take help of experts
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने पूछा क्रिकेट से जुड़ा सवाल

दरअसल, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग से क्रिकेट से जुड़ा एक सवाल पूछा। यह सवाल था कि ट्रेविस डाउलिन का विकेट, किस पूर्व भारतीय कप्तान का एकमात्र अंतरराष्ट्रीय विकेट है? इस सवाल के लिए खिलाड़ियों को चार ऑप्शन दिए गए थे। इस सवाल पहले तो सौरव और सहवाग काफी कंफ्यूज नजर आए। फिर दोनों ने ही अलग-अलग ऑप्शन को चुना। गांगुली ने सुनील गावस्कर का नाम लिया, तो सहवाग ने अजहरुद्दीन का। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी एक-दूसरे के जवाब से असहमत नजर आए।

 

KBC 13: Sehwag and Ganguly stunned on this question related to Dhoni had to take help of experts
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

महेंद्र सिंह धोनी के सवाल पर अटके सहवाग और गांगुली

काफी कंफ्यूजन के बाद आखिर में इस सवाल पर सहवाग और गांगुली ने आखिरी लाइफ लाइन एक्सपर्ट की राय का इस्तेमाल करने का फैसला किया। इस पर एक्सपर्ट ने जवाब में महेंद्र सिंह धोनी का नाम बताया। एक्सपर्ट ने बताया कि ट्रेविस डाउलिन 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में वेस्टइंडीज के लिए खेले थे। महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में दिनेश कार्तिक को विकेटकिपिंग थमा कर यह विकेट लिया था। इसके बाद धोनी ने एक और विकेट लिया था, लेकिन अंपायर ने उसे मान्य नहीं किया। ऐसे में धोनी के नाम सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय विकेट है और वह है ट्रेविस डाउलिन का।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Sehwag and Ganguly stunned on this question related to Dhoni had to take help of experts
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

50 लाख रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे पाए खिलाड़ी

इसके बाद दोनों खिलाड़ियों से 50 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा गया। हालांकि, जब तक वह इस सवाल का जवाब दे पाते तब तक हूटर बज गया और खेल के अंत की घोषणा कर दी गई। 50 लाख के लिए खिलाड़ियों से पूछा गया प्रश्न था कि आजाद हिंद रेडियो सेवा पहली बार 1942 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में किस देश में शुरू की गई थी? इसके लिए सौरभ और सहवाग को चार विकल्प दिए गए थे- जापान, जर्मनी, सिंगापुर और बर्मा और सही उत्तर था जर्मनी। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ी इस सवाल का जवाब देने में विफल रहें। 

विज्ञापन
KBC 13: Sehwag and Ganguly stunned on this question related to Dhoni had to take help of experts
KBC 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने केबीसी के एपिसोड के दौरान वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली से एक सवाल पूछा, जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा था। बिग बी ने पूछा कि टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने एक टूर्नामेंट क्यों छोड़ दिया था? इस सवाल का सही जवाब था, मानसिक थकान या कहें कि मानसिक दबाव। वीरू और दादा दोनों ने इस सवाल का जवाब सही दिया। इसके साथ ही सौरव गांगुली ने बताया कि इन दिनों खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed