फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ की मौत पर शहनाज को लेकर हुई कवरेज से सितारे नाराज, लिखा- सेलिब्रिटी की मौत बस एक तमाशा

Sat, 04 Sep 2021 09:30 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sat, 04 Sep 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla's funeral: Gauahar Khan-Disha Parmar slam media's 'insensitive' coverage
शहनाज गिल - फोटो : Social Media

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर उनकी दोस्त शहनाज गिल को लेकर हुई मीडिया कवरेज पर कई टीवी स्टार्स ने कड़ी आपत्ति और नाराजगी जाहिर की है। अभिनेत्री गौहर खान, जरीन खान, सुयश राय और दिशा परमार ने असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई। सिद्धार्थ की मौत के बाद से लगातार मीडिया कवरेज जारी है। इस मामले से जुड़े हर व्यक्ति से न सिर्फ बात की जा रही है बल्कि अंतिम संस्कार के वक्त फोटो और वीडियो के लिए मीडिया की भारी मौजूदगी भी रही। इस दौरान जब अंतिम संस्कार के लिए शहनाज गिल श्मशान घाट पहुंची थी, तो मीडियाकर्मियों और फोटोग्राफर्स ने उनकी कार ने घेर लिया। शहनाज को इसके बाद कार से बाहर निकलकर श्मशान पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।



मीडिया की भीड़ से शहनाज के भाई और पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाते हुए कार से बाहर निकाला और श्मशान घाट के अंदर तक बड़ी मुश्किल से पहुंचाया था। इन तस्वीरों को देखते हुए सितारों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। 

Sidharth Shukla's funeral: Gauahar Khan-Disha Parmar slam media's 'insensitive' coverage
गौहर खान - फोटो : Instagram

गौहर खान
गौहर खान से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि "ये शर्मनाक है! मीडिया हाउस को इस तरह की कवरेज के लिए शर्म आनी चाहिए. हमें अपना सिर शर्म से लटका लेना चाहिए जब किसी ने किसी अपने को खोया हो! शर्मिंदा हूं, बहुत शर्मिंदा. सभी मीडिया हाउस, त्रासदी को सनसनीखेज बनाने वाले है।"

एक और स्टोरी में गौहर खान ने लिखा कि "और एक्टर्स/पहचाने जाने वाली शख्सियतें जो कैमरे के सामने फोटो खिंचाने के लिए अपना मास्क उतारते हैं, उन्हें अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए। जो कुछ हो रहा है उससे बेहद नाराज हूं। यदि आप वास्तव में सम्मान देना चाहते हैं, तो इसे क्लिक करने का अवसर बनाने के बजाय, दिवंगत आत्मा के लिए एक छोटी सी प्रार्थना करें"।
 

Sidharth Shukla's funeral: Gauahar Khan-Disha Parmar slam media's 'insensitive' coverage
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय - फोटो : सोशल मीडिया

सुयश राय
बिग बॉस में हिस्सा ले चुके और किश्वर मर्चेंट के पति सुयश राय ने भी सिद्धार्थ की मौत पर हुई मीडिया कवरेज को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा "प्लीज!! डियर मीडिया...ये बहुत अच्छा है कि आप हमारे इवेंट्स और खुशियों का हिस्सा बनते हैं. मैं वाकई इससे बहुत खुश होता हूं और अच्छा फील करता हूं। लेकिन आज के दिन के लिए जब किसी ने अपने को खोया है... आपको उन्हें वैसे ही रहने देना चाहिए.... उन्हें अपने में रहने दीजिए और समय दीजिए...उन्हें चैन से अपने प्यारे को आखिरी बार बाय कहने दीजिए. कार से बाहर निकलने में उन्हें मशक्कत करते देखना काफी दुखभरा है. मैं जानता हूं कि आप अपनी नौकरी कर रहे हैं लेकिन दिल से रिक्वेस्ट है कि ऐसे हालातों में परिवार को अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by “baबाँ भannaaटी“ (@suyyashrai)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla's funeral: Gauahar Khan-Disha Parmar slam media's 'insensitive' coverage
जरीन खान - फोटो : Twitter

जरीन खान
अभिनेत्री जरीन खान ने इंस्टाग्राम अपने रील शेयर की और शहनाज को लेकर मीडिया कवरेज और पैपराजी के द्वारा उसे कार से बाहर निकलना मुश्किल कर देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा "मीडिया को क्या दिक्कत है? एक परेशान लड़की जो पहले से ही काफी कुछ सह रही है और आप उसके साथ ऐसे वक्त में ये बर्ताव कर रहे हैं। सिर्फ कुछ एक्सक्लूसिव कवरेज और अपने फायदे के लिए। क्यों इंसान इतने बेरहम होते जा रहे हैं। मेरा दिल शहनाज के लिए निकला जा रहा है।"

विज्ञापन
Sidharth Shukla's funeral: Gauahar Khan-Disha Parmar slam media's 'insensitive' coverage
दिशा परमार - फोटो : instagram: dishaparmar

दिशा परमार
टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम दिशा परमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि "एक दुखी महिला की प्रतिक्रिया जानने के लिए उसके चेहरे पर कैमरा फेंकना बेहद असंवेदनशील बात है!! हमें इतनी सी बात समझने में क्या दिक्कत है? अवास्तविक"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed