बालिका वधू अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने 40 साल की कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 सितंबर की तारीख अब किसी के लिए भी भूलना शायद नामुमकिन होगा। सिद्धार्थ शुक्ला लाखों लोगों की आंखे नम करके चले गए। उनके परिवार से लेकर उनके प्रशंसकों तक हर किसी की लिए सिद्धार्थ का जाना किसी सदमे से कम नहीं है। बिग बॉस के घर में बनी सिडनाज की जोड़ी टूट गई। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज गिल का तो रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। उनके आंसू देखकर फैंस की भी आंखे नम हो गईं। इस बीच शहनाज के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया।
Sidharth Shukla: शहनाज के भाई ने सिद्धार्थ के लिए लिखा भावुक पोस्ट, कहा- आपकी तरह बनना ही सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहबाज ने लिखा- आपकी तरह बनने का है सपना
शहबाज ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर साझा की। शहबाज ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे शेर आप हमेशा मेरे साथ हो और हमेशा मेरे साथ रहेंगे। मैं आपकी तरह बनने की कोशिश करूंगा और अब यही मेरा सपना है जो जल्द ही पूरा होगा। मैं रेस्ट इन पीस नहीं कहूंगा क्योंकि मुझे पता है आप नहीं हो। लव यू सिद्धार्थ शुक्ला’।
View this post on Instagram
सिद्धार्थ शुक्ला की लगाई फोटो
शहबाज ने तस्वीर डालने के साथ ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की फोटो लगाकर श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही शहबाज ने डीपी पर भी सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर लगाई है। इस पोस्ट को देखकर साफ जाहिर है कि बहन शहनाज की तरह ही शहबाज का भी सिद्धार्थ से एक मजबूत कनेक्शन था और वो उनके जाने के बाद काफी उदास हैं। फैंस कमेंट में शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की मां का ख्याल रखने को कह रहे हैं।
बहन को संभालते दिखे शहबाज
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गईं हैं। उनका रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। वह पूरी तरह से बेसुध हो गई हैं और अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। अपनी बहन की हालत देखकर शहबाज उन्हें संभालने कल मुंबई पहुंच गए। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में पहुंची शहनाज गिल के आंसू देखकर प्रशंसकों का दिल भी पूरी तरह से टूट गया। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में शहनाज के समय पूरा समय उनके भाई शहबाज रहे और उन्हें संभालते हुए नजर आए।
सिद्धार्थ के घर थीं शहनाज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शहनाज सिद्धार्थ के घर पर थीं, जब वो उन्हें सुबह उठाने पहुंची तो सिद्धार्थ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद सिद्धार्थ को शहनाज ने पकड़कर गोदी में रखा लेकिन बावजूद सिद्धार्थ कुछ नहीं बोले। फिर शहनाज ने ये जानकारी पूरे परिवार को दी और सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया। कूपर अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और बाद में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।