{"_id":"6132621f8ebc3e7a183726da","slug":"sourav-ganguly-virender-sehwag-win-rs-25-lakh-on-kbc-13-to-use-money-for-noble-cause","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC13: हॉट सीट पर पहुंची सौरव गांगुली और सहवाग की जोड़ी ने जीते 25 लाख रुपए, जीती रकम को नेक काम में करेंगे इस्तेमाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC13: हॉट सीट पर पहुंची सौरव गांगुली और सहवाग की जोड़ी ने जीते 25 लाख रुपए, जीती रकम को नेक काम में करेंगे इस्तेमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 में आज महानायक अमिताभ बच्चन के सामने बीसीसीआई प्रेसिडेंट और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग हॉट सीट पर मौजूद थे। शो के दौरान दोनों की जोड़ी ने कई सवालों के जवाब देते हुए 25 लाख रुपए की रकम जीती। इस जीती हुई रकम को दोनों खिलाड़ी नेक काम के लिए इस्तेमाल करेंगे। सौरव गांगुली जहां इस पैसों को समाज की बेहतरी के लिए सौरव गांगुली फाउंडेशन के जरिए खर्च करेंगे। वहीं वीरू अपने वीरेंद्र सहवाग फाउंडेशन के जरिए इस रकम का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए करेंगे।
शो के दौरान दोनों ने पहले सात सवालों का जवाब देने के लिए एक भी लाइफ लाइन का इस्तेमाल नहीं किया था। हालांकि 25 लाख की रकम तक पहुंचते हुए दोनों ने अपनी सभी लाइफ लाइन इस्तेमाल कर ली थी। 25 लाख रुपए के सवाल का जवाब उन्होंने बिना किसी की मदद के दिया।
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान एक मजेदार बात हुई, दोनों में से एक को भी नहीं पता था कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में किस बल्लेबाज को आउट किया था। इस सवाल का जवाब देने के लिए दोनों ने 50-50 लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। इस सवाल का सही जवाब ट्रेविस डाउनलिन था। उनका विकेट उन्होंने आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी के दौरान साल 2009 में विकेट लिया था। हालांकि तब तक सौरव गांगुली इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे।
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एपिसोड में बिग बी अमिताभ ने दोनों से कई सवाल पूछे और इस दौरान खूब मजाक-मस्ती हुई। इस एपिसोड के दौरान कई दिलचस्प बातें हुईं और बिग बी ने पुराने किस्सों के बारे में दोनों से कई सवाल भी किए। वीरू और गांगुली ने ड्रेसिंग रूम के कई मजेदार किस्से इस दौरान अमिताभ बच्चन के साथ साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
KBC 12
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
अमिताभ बच्चन ने केबीसी के एपिसोड के दौरान वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली से एक सवाल पूछा, जो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा था। बिग ने पूछा कि टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने एक टूर्नामेंट क्यों छोड़ दिया था? इस सवाल का सही जवाब था, मानसिक थकान या कहें कि मानसिक दवाब। वीरू और दादा दोनों ने इस सवाल का जवाब सही दिया। इसके साथ ही सौरव गांगुली ने बताया कि इन दिनों खिलाड़ियों की मेंटल हेल्थ पर गहरा असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
KBC 12
- फोटो : TWITTER- @SrBachchan
इसके अलावा बिग बी ने वीरेंद्र सहवाग से पिच पर खेलते वक्त उनके गाना गाने की आदत के बारे में भी बात की और पूछा कि वो कौन सी स्थिति में कौन सा गाना गाते हैं। इस दौरान सहवाग ने सौरव गांगुली को ग्रैग चैपल का जिक्र करके भी छेड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।