फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla Video: सलमान ने किया था सिद्धार्थ से मौत को लेकर मजाक, यूजर्स बोले- जुबान पर सरस्वती बैठ जाती है तो...

Fri, 03 Sep 2021 08:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 03 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
salman khan once joked about sidharth shukla death in bigg boss video goes viral
सिद्धार्थ शुक्ला, सलमान खान - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला आज पूरी तरह से मोहमाया के बंधन से आजाद होकर दूसरी दुनिया में चले गए। आज उनका ओशिवारा शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। एक तरफ जहां फैंस उनके निधन की खबर सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे तो वहीं उनकी मां और बहनों के दर्द की कल्पना करना भी मुश्किल है। दूसरी तरफ सिद्धार्थ के करीबी दोस्त पारस, आसिम, माहिरा, आरती, रश्मि सभी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।



जब सलमान ने किया था सिद्धार्थ की मौत का मजाक

उनकी सबसे करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज जब 'सिद्धार्थ' बोलते हुए उनकी तरफ दौड़ पड़ी तो लोगों का कलेजा फट गया। अब सिद्धार्थ भले इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में हैं। उनके निधन के बाद से सिद्धार्थ के बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और सलमान का बिग बॉस के समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान अस्पताल के बेड पर बैठे सिद्धार्थ से मौत को लेकर मजाक कर रहे थे।


salman khan once joked about sidharth shukla death in bigg boss video goes viral
सलमान खान, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

वीकेंड के वार के इस एपिसोड में सलमान ने सिद्धार्थ से बात की थी। इस दौरान सिद्धार्थ अस्पताल के बेड पर थे। ऐसे में सलमान उनसे मौत को लेकर मजाक कर रहे थे। सलमान ने हंसते हुए कहा था कि,'अब देखते हैं कि ऊपरवाला आपको बचाता है या नहीं, कोई बिग बॉस में प्यार करता है कोई शादी, पता चला कोई बिग बॉस में ऊपर चला गया'।

salman khan once joked about sidharth shukla death in bigg boss video goes viral
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

ये सारी बातें सलमान ने बेहद मजाक में कही थी और सिद्धार्थ भी सलमान की बातों पर हंसते नजर आए थे। वीडियो देखकर लग रहा है कि सलमान बस मूड हल्का करने के लिए ये सारी बातें कह रहे थे वहीं सिद्धार्थ भी मजाक के मूड में दिख रहे थे। हालांकि अब जब सच में सिद्धार्थ के साथ ऐसा हो गया है तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan once joked about sidharth shukla death in bigg boss video goes viral
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कैसे कभी कभी मजाक बिल्कुल हकीकत में बदल जाता है। मौत का मजाक नहीं बनाना चाहिए। वहीं कई यूजर्स का कहना है कि सिद्धार्थ और सलमान में बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी और दोनों हमेशा मस्ती करते नजर आते थे।

विज्ञापन
salman khan once joked about sidharth shukla death in bigg boss video goes viral
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

एक यूजर ने लिखा, 'कभी किसी के लिए गलत नहीं कहना चाहिए कभी कभी जुबान पर सरस्वती बैठ जाती है और बात सच हो जाती है। मानने वाले तो मानते हैं'। एक अन्य ने लिखा,'इससे सीख मिल गई की मौत को लेकर कोई मजाक नहीं करना चाहिए'। एक ने लिखा, 'मुझे तो सिद्धार्थ का मुस्कुराता हुआ चेहरा देखकर रोना आ रहा है, ये क्या हो गया'।बता दें कि गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। उन्होंने रात में एक दवा ली थी और करीब तीन बजे उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद उन्होंने पानी पिया और सो गए लेकिन अगली सुबह उठे नहीं। इसके बाद उनके निधन की खबर सामने आते ही हंगामा मच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed