फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: पांच किस्से जो बता रहे हैं शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कैसी थी केमेस्ट्री?

Fri, 03 Sep 2021 06:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 03 Sep 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Sidharth shukla and shehnaz gill had an epic chemistry and these are the proof of sidnaaz love
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 के विजेता और मशहूर टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला आज हमेशा हमेशा के लिए दूसरी दुनिया में चले गए। सिद्धार्थ एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना नाम कमाया था और अपने मस्ती-मजाक वाले स्वभाव से हर किसी का दिल जीता था। सिद्धार्थ के निधन से फैंस का रो रोकर बुरा हाल हो गया है ऐसे में उनकी मां, बहनों और दोस्तों पर क्या गुजर रही होगी इस बात का अंदाजा भी लगा पाना मुश्किल है। इन सबके बीच कोई ऐसा भी है जो सिद्धार्थ की दोस्त होने के साथ साथ उनका परिवार बन चुकी थी।



सिडनाज थे प्यार और दोस्ती का दूसरा नाम

सिद्धार्थ की सबसे करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के दिल पर क्या गुजर रही है ये बात उनकी आंखें बता दे रही हैं। शहनाज सिद्धार्थ के कितने करीब थीं इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार की पूजा उन्होंने खुद की। आज आपको सिडनाज के पांच ऐसे किस्सों के बारे में जिनसे आपको पता चल जाएगा कि दोनों की केमेस्ट्री कैसी थी।

Sidharth shukla and shehnaz gill had an epic chemistry and these are the proof of sidnaaz love
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस की गलियों में जोड़ियां तो बहुत बनीं लेकिन शो खत्म होने के बाद कुछ ही जोड़ियां ऐसी रहीं जो आगे भी बरकरार रही। शहनाज और सिद्धार्थ के बीच सिर्फ दोस्ती थी या प्यार था या क्या था, इस बात से सिडनाज को फर्क नहीं पड़ता था। उन दोनों के लिए बस एक दूसरे के साथ होना ही काफी था। यहां बहुत बार लोग दोस्त बने और दुश्मन भी लेकिन सिद्धार्थ और शहनाज हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहे। कई बार दोनों में मनमुटाव भी हुआ लेकिन उनकी दोस्ती पर असर नहीं पड़ा।

Sidharth shukla and shehnaz gill had an epic chemistry and these are the proof of sidnaaz love
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज सिद्धार्थ को लेकर पजेसिव थीं और शो में भी ये बात साफ नजर आती थी। जब शहनाज किसी के कंट्रोल में नहीं आ पाती थीं तो सिर्फ सिद्धार्थ ही थे जो उन्हें संभाल पाते थे और गुस्सा करने पर मनाते थे। एक बार सलमान खान ने पूछ लिया था कि क्या वो सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड हैं? इस पर शहनाज ने कहा था-नहीं, लेकिन हम दोनों के बीच कुछ तो है जिस पर सिद्धार्थ ने कहा था- हां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth shukla and shehnaz gill had an epic chemistry and these are the proof of sidnaaz love
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज और सिद्धार्थ जब शो से बाहर निकले तब भी फैंस के बीच इनका क्रेज खत्म नहीं हुआ। पिछले साल दोनों एक गाने में नजर आए थे जिसका नाम था 'शोना शोना'। इसे फैंस ने खूब पसंद किया था। सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ये फैंस का प्यार है जो बार बार दोनों को साथ काम करने पर मजबूर कर देता हैं। फैंस को दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री बहुत पसंद थी।

विज्ञापन
Sidharth shukla and shehnaz gill had an epic chemistry and these are the proof of sidnaaz love
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था कि, 'मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती रहती हूं। आपको नहीं पता क्या पता हम एक हो जाएं। हमने एक दूसरे को बहुत कुछ सिखाया है और बहुत कुछ सीखा है। लोगों को हमारी केमेस्ट्री इसलिए पसंद है क्योंकि ये सच्ची है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed