{"_id":"61320d8f8ebc3e5fa21d3d57","slug":"sidharth-shukla-forcibly-sent-20-000-to-pratyusha-s-dad-during-covid-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दरियादिल सिद्धार्थ शुक्ला: लॉकडाउन में प्रत्युषा बनर्जी के पिता को भेजे रुपये, परिवार की मदद के लिए रहते थे तैयार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दरियादिल सिद्धार्थ शुक्ला: लॉकडाउन में प्रत्युषा बनर्जी के पिता को भेजे रुपये, परिवार की मदद के लिए रहते थे तैयार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 03 Sep 2021 06:00 PM IST
सार
टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हुआ। ओशिवारा श्मशान घाट में परिवार और दोस्तों ने सिद्धार्थ को नम आंखों से विदाई दी। उनकी मां रीता शुक्ला ने बेटे को मुखाग्नि दी और करीबी दोस्त शहनाज गिल भी मौजूद रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को अंतिम संस्कार हुआ। ओशिवारा श्मशान घाट में परिवार और दोस्तों ने सिद्धार्थ को नम आंखों से विदाई दी। उनकी मां रीता शुक्ला ने बेटे को मुखाग्नि दी और करीबी दोस्त शहनाज गिल भी मौजूद रहीं। सिद्धार्थ शुक्ला गुरुवार सुबह छोटी-सी उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गये। उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है, जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। बुधवार रात को सिद्धार्थ करीब दस से ग्यारह बजे के बीच घर लौटे तो उनको असहज महसूस हुई। उन्होंने अपनी करीबी दोस्त शहनाज को बुलाया और बैचेनी होने पर रात में कुछ वक्त के लिए उनकी गोद में लेटे। इस दौरान उनकी मां और शहनाज ने सिद्धार्थ को नींबू पानी और आइसक्रीम भी देनी चाहिए। अगली सुबह सिद्धार्थ अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर ने उनके फैंस और सिनेमा प्रेमियों को सकते में डाल दिया।
दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला दरियादिल इंसान थे। वह बिग बॉस 13 के विजेता रह चुके थे और बॉलीवुड में उभरते हुए कलाकार थे। अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड के बाद, वो उनके परिवार के लगातार संपर्क में थे और मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। इस बात की जानकारी दिवंगत प्रत्युषा के पिता ने एक मीडिया हाउस को दिये इंटरव्यू में दी है। सिद्धार्थ और प्रत्युषा दोनों ही बालिका वधू से घर-घर फेमस हुए थे।
2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक बालिका वधू में प्रत्युषा बनर्जी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन दोनों ही दिवंगत कलाकारों ने एक साथ बिग बॉस में हिस्सा लिया था। अब ये दोनों ही कलाकार हमारे बीच नहीं हैं। प्रत्युषा ने पहले ही सुसाइड कर लिया था। उनके पिता ने एक इंटरव्यू में कहा कि सिद्धार्थ बेहद भले इंसान थे। प्रत्युषा की मौत के बाद वो लगातार हमारे संपर्क में रहते थे।
3 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्युषा के पिताजी शंकर बनर्जी ने कहा कि सिद्धार्थ की मौत की खबर ने उनको गहरा सदमा दिया है। उन्हें सिद्धार्थ की इतनी छोटी-सी उम्र में मौत की वजह समझ नहीं आई। उन्होंने बताया कि वो सिद्धार्थ शुक्ला को अपने बेटे की तरह मानते थे। उनकी और प्रत्युषा के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। वो अक्सर प्रत्युषा के परिवार से मिलने भी आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मां के साथ सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
शंकर बनर्जी ने बताया कि लॉकडाउन में सिद्धार्थ शुक्ला ने उनके अकाउंट में जबरन बीस हजार रुपये डाले थे। उन्होंने कहा कि प्रत्युषा की मौत के बाद लोगों ने सिद्धार्थ और मेरी बेटी के बीच रिलेशनशिप को लेकर कई बातें कहीं थी। इसी वजह से सिद्धार्थ ने फिर हमारे घर आना छोड़ दिया था। लेकिन वो लगातार हमारे संपर्क में रहते थे। लॉकडाउन के वक्त में वो हमारा हालचाल लेते रहते थे। वो मैसेज में हमसे हेल्प के लिए पूछते थे। हमारी कुशलक्षेम पूछते थे।
विज्ञापन
5 of 5
पंचतत्व में विलीन हुए सिद्धार्थ शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी मां के बेहद करीब थे। शहनाज गिल के साथ उनके अफेयर की चर्चाएं होती रहती थीं। शहनाज और उनकी दोस्ती बहुत गहरी थी। अपनी मौत के पहली रात भी वो शहनाज के साथ ही थे। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए उनकी मां इस दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। सिद्धार्थ का कहना था कि बचपन से ही वो अपनी मां के बेहद करीब थे और उन्होंने मां से बहुत कुछ सीखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।