सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   like ok anniversary adds twist to serials

लाइफ ओके की सालगिरह पर कई धारावाहिकों में ट्विस्ट

अनुराधा गोयल Updated Thu, 20 Dec 2012 05:25 PM IST
विज्ञापन
like ok anniversary adds twist to serials
विज्ञापन

नया साल आने से पहले ही 'लाइफ ओके' सेलिब्रेट करने लगा है। हालांकि उनका सेलिब्रेट करने का एक बहुत बड़ा कारण है कि 18 दिसंबर को 'लाइफ ओके' चैनल को एक साल हो गया है। अपने एक साल पूरा होने की खुशी को लाइफ ओके ने इंडिया को थैंक्स करते हुए लाइफ ओके का नया लोगो बनाया है जिसमें लिखा है ''हमारी पहली सालगिरह पर थैंक यू इंडिया'। जैसे कलर्स चैनल के धारावाहिकों में नया साल आने से पहले ट्विस्ट आ रहा है, ठीक वैसे ही लाइफ ओके कुछ धारावाहिकों में ट्विस्ट आ रहा है।

Trending Videos


देवो के देव महादेव
शिव-पार्वती पुत्र विनायक के जन्म से लेकर गणेश बनने और गजानंद का सिर लगने की कहानी के बाद अब गणेश की मायूमियत को दिखाया जा रहा है। वहीं कार्तिकेय को अपनी प्रेमिका से निराशा हुई है। वहीं कार्तिकेय की कैलाश पर वापसी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2612
हाल ही में शुरू हुआ नया धारावाहिक जो मुंबई आंतकवादी हमले पर आधारित है में, 26 दिसंबर को महाएपीसोड दिखाया जाएगा। इस एपीसोड में नेकेलेस और टैब में छिपाए गए बॉम्ब से आतंकवादी बनी रश्मि अपने मकसद को पूरा करने और हिंदुस्तान में तबाही मचाने की कोशिश में लगेगी वहीं टीचर रश्मि और इंस्पेक्टर रणदीप मिलकर शहाना के मकसद को तोड़ने की कोशिश करेंगे।

अमृत मंथन
अमृत मंथन में निमृत और अगम की के साथ ही शिवांगी और तेज की शादी भी हो गई है। लेकिन वहीं निमृत को ये भी पता चल गया है कि अमृत को बेल मिले 10 दिन हो गए हैं। निमृत इस बात से घबरा रही है कि उसकी बहन अमृत की अगली साजिश क्या होगी। वहीं अमृत ने अपने पुश्तैनी पैलेसे को जालसाजी से युग के साथ मिलकर खरीद लिया है। अब देखना होगा कि अमृत आने वाले दिनों में निमृत को कैसे अपने जाल में फंसाकर मारने की प्लानिंग करेगी।

दिल से दुआ, सौभाग्यवती भवः
इस शो की कहानी में भी ट्विस्ट आ गया है। एक ओर जहां विराज जाह्नवी की यादों से बाहर नहीं निकला है वहीं विराज की पड़ोसन विराज को ये बात कहकर परेशान कर रही है कि जाह्नवी की आत्मा भटक रही है और वो विराज से बात करना चाहती है जिसे लेकर विराज बेहद अपसेट है।

जुनून
इस शो में मीरा अपनी मां के सपनों को पूरा करने के लिए हरदोई तो जा पहुंची है लेकिन किसी को भी उसके आने का मकसद नहीं पता। लेकिन फिर भी सब मीरा पर शक करते हैं। इधर, मीरा अपने कारनामों से और हाल ही में लखन की चोरी को पकड़वाने से घरवालों के दिल में जगह बनाने लगी है। इसके साथ ही पृथ्वी मन ही मन मीरा को पसंद करने लगा है। हालांकि ये शो लव स्टोरी बेस्ड है लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि इस लव स्टोरी की शुरूआत होगी कहां से, क्योंकि फिलहाल दोनों ही एक-दूसरे से बहुत नफरत करते दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed