फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 12: ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान हुए इमोशनल, बोले - 'इस शो के साथ रहा सबसे लंबा रिश्ता'

Tue, 04 Sep 2018 03:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
Live update Bigg boss 12: Salman Khan Bigg Boss season 12  grand premiere launch in Goa
salman khan
'बिग बॉस' सीजन 12 का ग्रैंड प्रीमियर इस बार गोवा में रखा गया। हर बार यह शो लोनावला में होता है लेकिन यह पहली बार हुआ है कि बिग बॉस के निर्माताओं ने इस बार शो का ग्रैंड प्रीमियर गोवा में रखा।  ग्रैंड प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने पानी के बीच बोट में आते हुए खतरनाक एंट्री ली। इसके बाद सलमान ने स्टेज पर आकर 'मुझसे शादी करोगे' के फेमस गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर जबरदस्त डांस किया। 
Live update Bigg boss 12: Salman Khan Bigg Boss season 12  grand premiere launch in Goa
salman khan
बिग बॉस की थीम इस बार विचित्र जोड़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए शो के दौरान सारी तैयारियां की गई हैं। सलमान खान ने स्टेज पर कुछ जोड़ियों को बुलाया और उन्हें कुछ टास्क करने को भी कहा। स्टेज पर सलमान खान की जोड़ियों के साथ की तस्वीर भी आई हैं जिसमें सलमान खान जोड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
Live update Bigg boss 12: Salman Khan Bigg Boss season 12  grand premiere launch in Goa
Bharti Singh
मौज मस्ती को और भी दोगुना करने के लिए सलमान खान के साथ स्टेज पर फेमस कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष के साथ पहुंचीं। इस दौरान भारत ने कहा कि उन्होंने राइटर से इस वजह से शादी की है क्योंकि राइटर का बेटा सलमान खान की तरह होता है। ग्रैंड प्रीमियर शुरू होने से पहले भी कई तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें आरजे सलिल आचार्य और आरजे अर्चना स्टेज पर नजर आए थे जिन्होंने प्रीमियर में सलमान के आने से पहले की कमान संभाली थी। इस शो प्रीमियर को करने के लिए बड़े स्तर पर मीडिया भी मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Live update Bigg boss 12: Salman Khan Bigg Boss season 12  grand premiere launch in Goa
bigg boss 12
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने कहा - 'मेरी जिंदगी का सबसे लंबा रिश्ता बिग बॉस के साथ ही रहा है।' सलमान कई साल से इस शो को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि शुरुआत में इसे कई और सेलिब्रिटी ने होस्ट किया था लेकिन बाद में इसकी कमान सलमान खान ने संभाली। 
 

 
विज्ञापन
salman khan
बिग बॉस के सभी सीजन काफी सफल रहे हैं। ऐसे में इस बार शो के मेकर्स ने शो के फॉरमेट में थोड़ा बदलाव किया है। इस बार शो की थीम विचित्र जोड़ी है। यानि कि इस बार प्रतियोगी अकेले नहीं बल्कि जोड़ियों में भी आएंगे। इस बात को सलमान खान बिग बॉस सीजन 12 के प्रोमो में भी बता चुके हैं। इस शो के अभी तक 3 प्रोमो आ चुके हैं और तीनों को भी फैंस ने काफी पंसद भी किया है।
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed