फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के साथ शो में काम करने को लेकर भारती सिंह का आया बयान, बोलीं- काश ये खबर सच...

Tue, 04 Sep 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh opens up to rumours of her being a part of Kapil Sharma show
Kapil Sharma and Bharti Singh
कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी स्क्रीन एक नए टीवी शो से फिर से वापसी कर रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' से फैन्स को गुदगुदाने वाले इस मशहूर कॉमेडियन के इस नए शो का प्रीमियर अक्टूबर के महीने में होगा। खबरें थी कि कपिल इस बार अपने चिर प्रतिद्वंदी कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ टीवी स्क्रीन शेयर करेंगे। खबरों की मानें तो, कॉमेडियन भारती सिंह भी कपिल के इस शो का हिस्सा होंगी।
Bharti Singh opens up to rumours of her being a part of Kapil Sharma show
Bharti Singh
अब इस मामले में भारती सिंह का बयान सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए भारती ने बताया- मैं पहले से ही इंडिया गॉट टैलेंट को होस्ट कर रही हूं ऐसे में मेरे पास दूसरा कोई शो करने का समय नहीं है। भारती ने आगे कहा- अगर ऐसी कोई खबर होती तो वह इसे दिल से स्वीकार करती।
Bharti Singh opens up to rumours of her being a part of Kapil Sharma show
Kapil Sharma
भारती ने कहा- रुलाने वाले दुनिया में बहुत हैं लेकिन हंसाने वाले बहुत कम हैं। कपिल जब बी टीवी पर वापसी करेंगे शो उनका ही होगा। वो हमें शामिल नहीं करेंगे। हालांकि मैं खुशी से उनके शो का हिस्सा बन जाऊंगी। लोग कपिल से बहुत प्यार करते हैं और मुझे यकीन है कि वे कपिल को उनके किए की माफी भी दे देंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि यह खबर सच हो जाए और कपिल मुझे बुलाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh opens up to rumours of her being a part of Kapil Sharma show
कॉमेडियन कपिल शर्मा
अपने नए शो को लेकर उत्सुक कपिल शर्मा ने खुद को फिट करने के लिए वर्क आउट भी शुरू कर दिया है। कपिल की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। टीवी पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स के सामने इस बार कपिल शर्मा बिल्कुल नए कलेवर में सामने आने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Bharti Singh opens up to rumours of her being a part of Kapil Sharma show
Kapil Sharma
गौरतलब है कि कपिल काफी वक्त से बीमार चल रहे हैं और उसकी वजह से वह काफी विवादों में भी फंस चुके थे। 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' के बंद होने के बाद उन्होंने 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा शो' के जरिए कमबैक करने की कोशिश की थी लेकिन यह फैंस को उतना पसंद नहीं आया और आखिर में यह शो बंद करना पड़ा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed