{"_id":"5b8e168d42c792466f4a2b9f","slug":"confirmed-devoleena-bhattacharjee-is-not-doing-bigg-boss-season-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार भी TV की इस फेमस बहू ने ठुकराया सलमान की मेहमान बनने का ऑफर, एक ट्वीट ने बताया सच","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस बार भी TV की इस फेमस बहू ने ठुकराया सलमान की मेहमान बनने का ऑफर, एक ट्वीट ने बताया सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'साथ निभाना साथियां' में गोपी बहू का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों 'बिग बॉस' को लेकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि वह इस बार 'बिग बॉस' सीजन 12 में नजर आ सकती हैं। हालांकि अब उनके शो में आने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर यह खबर सही साबित होती है तो देवोलीना 'बिग बॉस' सीजन 12 में सलमान खान के मेहमान बनने का यह ऑफर दूसरी बार ठुकराएंगी।
Devoleena Bhattacharjee
बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि आपकी फेवरेट गोपी बहू यानी कि देवोलीना 'बिग बॉस' में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लेंगी। इस खबर के बाद से ही देवोलीना के फैंस काफी खुश थे। हालांकि इस खबर पर देवोलीना का कोई बयान नहीं आया था। 'बिग बॉस' सीजन 12 को शुरू होने में महज 12 दिन बचे हैं। ऐसे में देवोलीना से जुड़ी यह खबर उनके फैंस को निराश जरूर कर सकती है।
gopi bahu
अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि देवोलीना इस शो में नजर नहीं आएंगी। इस बात की जानकारी 'द खबरी' ने ट्वीट करके दी। 'द खबरी' ने ट्वीट में कहा कि उनकी देवोलीना से बिग बॉस को लेकर बात हुई है। देवोलीना ने बात करते हुए कहा - 'मैं बिग बॉस सीजन 12 नहीं कर रही हूं। मुझे नहीं पता इस तरह की अफवाहें कौन फैला रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan bigg boss
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा - 'इस तरह की बात पिछले साल भी हुई थी। मैं सलमान खान के साथ काम करना पसंद करूंगी लेकिन मैं बिग बॉस में नहीं आ रही हूं। 'द खबरी' के इस ट्वीट के मुताबिक देवोलीना ने बिग बॉस में नहीं आने की बात तो साफ कह दी है। हालांकि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि बिग बॉस शो के निर्माताओं ने उन्हें ऑफर दिया था और वह राजी भी हो गई थीं।
Devoleena told us, “I am not doing Bigg Boss 12 and I don’t know how rumours are going on about me participating in the show. Same thing happened last year too. I would love work with Salman Khan Sir any day but for now I am not doing Bigg Boss.”
— The Khabri (@TheKhbri) September 3, 2018
विज्ञापन
bigg boss 12
आपको बता दें, 'बिग बॉस' सीजन 12, 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। बिग बॉस का लॉन्चिंग एपिसोड आज गोवा में शूट किया जा रहा है। शूटिंग पर जाने के लिए सलमान खान मुंबई से रवाना होते हुए भी एयरपोर्ट पर देखे गए थे। बिग बॉस हमेशा ही टीआरपी के मामले में हाई रहता है। इस बार शो की थीम विचित्र जोड़ी है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में पॉर्न स्टार के अलावा गे और लेस्बियन जोड़ी भी आएंगी।