एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लॉकअप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो 'लॉकअप' चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो को कंगना रणौत होस्ट कर रही हैं और इसमें नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे जानने के बाद दर्शक भी हैरान हैं। इस शो में पूनम पांडे भी अपनी जिंदगी के बारे में कई बातें बता चुकी हैं। हाल ही में, एक टास्क के दौरान पूनम पांडे ने सिड्यूस करने वाला हिस्सा प्ले किया। पूनम की परफॉर्मेंस को देखकर कंगना रणौत भी खुश हो गईं। इस दौरान कंगना ने पूनम पांडे की तारीफ करते हुए उनकी टांग भी खींची और कहा कि उन्हें स्कूल खोल लेना चाहिए।
2 of 4
कंगना रनौत और पूनम पांडे
- फोटो : social media
दरअसल, कंगना रणौत ने पूनम पांडे की तारीफ करते हुए कहा कि आपने जो एक्ट किया और जो रोल प्ले किया, वो सच में काफी हॉट था। इसके आगे कंगना ने ये भी कहा कि वह पूनम पांडे की इस बात से सहमत है कि सिडक्शन एक आर्ट है जो पुराने समय में औरतों से सिखाई जाती थी। इसके बाद ही कंगना ने पूनम की टांग खींचने की कोशिश की।
3 of 4
पूनम पांडे
- फोटो : Instagram
इसके आगे कंंगना रणौत ने पूनम पांडे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें एक स्कूल खोल लेना चाहिए, जहां लोग एडमिशन लेकर उनसे सिडक्शन का आर्ट सिख सके। कंगना ने कहा, 'आपको एक स्कूल भी चलाना चाहिए, हम लोग भी उसमें एडमिशन ले लेंगे, हमको भी ट्रेनिंग दे देना।' कंगना की ये बात सुनकर पूनम पांडे के गाल लाल हो गए और वह शर्माने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
पायल रोहतगी पर भड़कीं कंगना रणौत
लेटेस्ट एपिसोड में कंगना रणौत पायल रोहतगी पर जमकर बरसती हुई नजर आईं। पायल ने कंगना पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था, जिसके जवाब में कंगना ने कहा कि ये शो उनका है और यहां पर सब कुछ उनके हिसाब से ही चलेगा। दोनों की बहस का एक वीडियो भी सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। बता दें कि कंगना रणौत के इस शो में निशा रावल, करणवीर बोहरा, अंजलि अरोड़ा, पूनम पांडे, सायशा शिंदे, सारा खान, अली मर्चेंट, बबीता फोगाट जैसे कई चेहरे नजर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।