फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: कंगना रणौत के शो 'लॉक अप' ने बनाया रिकॉर्ड, 19 दिन में मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Sun, 20 Mar 2022 12:51 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 20 Mar 2022 12:51 AM IST
सार

बीते महीने ही ओटीटी पर शुरू हुआ एकता कपूर का पहला ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो ने अब पापुलैरिटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
Lock Upp: Kangana Ranaut show Lockup got more than 100 million views in 19 days becomes most watched show on ott
‘लॉक अप’ - फोटो : Instagram @mxplayer

बीते महीने ही ओटीटी पर शुरू हुआ एकता कपूर का पहला ओटीटी रियलिटी शो लॉकअप हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो ने अब पापुलैरिटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल ओटीटी पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो ने हाल ही में 100 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। शो की इस उपलब्धि के बाद अब शो की पूरी टीम बेहद खुश नजर आ रही हैं। ऐसे में इस रियलिटी शो की मेकर एकता कपूर ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर सभी फैंस के साथ साझा किया है।

Lock Upp: Kangana Ranaut show Lockup got more than 100 million views in 19 days becomes most watched show on ott
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta

इस बारे में सबसे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी ने अपनी इंस्टाग्राम पेज पर जानकारी दी। दरअसल, ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित होने वाले इस रियलिटी शो ने अपने 19 दिन पूरे कर लिए हैं और 19 दिन में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए अल्ट बालाजी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखे, बदमाश जेल की बदमाश सफलता। सिर्फ 19 दिनों में मिले 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज। 100 मिलियन का जश्न बनाने के लिए आज रात 10:30 बजे जजमेंट एपिसोड देखना ना भूलें।

Lock Upp: Kangana Ranaut show Lockup got more than 100 million views in 19 days becomes most watched show on ott
'लॉक अप' शो - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं शो की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए लॉकअप की मेकर एकता कपूर ने भी इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रीपोस्ट किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, लॉकअप ने अपने 100 मिलीयन व्यूज पार कर लिए हैं। 19 दिनों में उपलब्धि हासिल करने वाला लॉक अप में एकमात्र ओटीटी रियलिटी शो है। अब यह शो भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो बनाया है, जय माता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp: Kangana Ranaut show Lockup got more than 100 million views in 19 days becomes most watched show on ott
लॉक अप - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं इस जेल के जेलर बने टीवी अभिनेता करण कुंद्रा ने भी इस मौके पर एकता के इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा इनफ सेड, जय माता दी। वहीं शो की होस्ट कंगना रणौत ने भी अपने शो के इस खास अचीवमेंट के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने भी ऑल्ट बालाजी के पोस्ट को शेयर करते हुए सभी से इस शो को लगातार देखते रहने की अपील की।

 

विज्ञापन
Lock Upp: Kangana Ranaut show Lockup got more than 100 million views in 19 days becomes most watched show on ott
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत द्वारा होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी शो को एम एक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर बिल्कुल फ्री देखा जा सकता है। 24 घंटे स्ट्रीम होने वाले इस शो में दर्शकों को लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, बहस, तकरार और कई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिल रहे हैं। शो में इस समय मुनव्वर फारुकी, निशा रावल, करणवीर बोहरा, पायल रोहतगी, सारा खान, अली मर्चेंट जैसे कई कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed