'बिग बॉस 16' में जब से फिल्म निर्माता साजिद खान की एंट्री हुई है, तब से उनके खिलाफ मीटू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में उन पर आरोप लगाने वाली कई महिलाएं एक बार फिर से सामने आईं हैं और अब तक उन्हें कई बार शो से बाहर करने की भी मांग की जा चुकी है। हालांकि साजिद खान अभी भी शो में प्रतिभागी बने हुए हैं। अब अभिनेत्री पायल घोष ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Bigg Boss 16: साजिद खान के खिलाफ मीटू विवाद नहीं ले रहा थमने का नाम, अभिनेत्री पायल घोष ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री पायल घोष ने इस बारे में बात करते हुए कहा- बॉलीवुड में किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता, और वास्तव में, उन्हें लगता है कि आप जितने विवादित होंगे, आपको ऐसे प्लेटफार्म पर उतना ही ज्यादा मौका मिलेगा। चैनल को इन सब से क्या, उन्हें पैसे से मतलब है, मैंने अपनी आवाज उठाई ताकि अन्य लोगों को सफर न करना पड़े लेकिन मुझे लगता है कि कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये सब चलता ही रहेगा क्योंकि इंडस्ट्री ऐसे लोगों का सपोर्ट करती है।
Jhalak Dikhhla jaa: सेमीफाइनल से बाहर हुईं निया शर्मा और नीति टेलर, एक्ट्रेस बोलीं- खुद से ज्यादा निया के...
अभिनेत्रा पायल घोष के मुताबिक, हर कोई आपस में एक दूसरे से मिला हुआ है। वह कहती हैं कि "अगर सलमान खान नहीं चाहेंगे तो किसी की हिम्मत भी नहीं होगी ऐसे किसी को शो में लेने की, सभी मिले हुए हैं चैनल, सलमान और ये प्रतिभागी"।
T-Series: टी-सीरीज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भूषण कुमार को बदनाम करने की साजिश
अपने बारे में बात करते हुए पायल घोष ने बताया कि कैसे अपनी राय सबके सामने व्यक्त करने से उन्हें बहुत सारा काम गंवाना पड़ा। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ लेकिन एक माइंड सेट बना जाता है, कि शायद यह इंसान परेशानिया खड़ी कर सकता है, लेकिन मैं ऐसा कुछ भी नहीं कर रही हूं और अपना काम कर रही हूं, दूसरी फिल्में कर रही हूं। सब कुछ ठीक चल रहा है। हां लेकिन हालात काफी मुश्किल होते हैं जब आप एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश कर रहे होते हैं।
Monalisa: जब पिता का हाथ बंटाने के लिए मोनालिसा ने उठाई थी घर की जिम्मेदारी, करने लगी थीं 120 रुपये की नौकरी!