टीवी का पॉपुलर डांसिंग सेलिब्रेटी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 अब अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है और इसी क्रम में हालिया स्ट्रीम हुए एपिसोड में सेमीफाइनल राउंड हुई। जिसमें झलक दिखला जा सीजन 10 की ट्रॉफी की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रहीं निया शर्मा को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वहीं एक और मजबूत कंटेस्टेंट रहीं नीति टेलर के अचानक एविक्शन से भी फैंस को डबल झटका लगा है। अब नीति टेलर ने भी अचानक हुए इस एलीमिनेशन पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
Jhalak Dikhhla jaa: सेमीफाइनल से बाहर हुईं निया शर्मा और नीति टेलर, एक्ट्रेस बोलीं- खुद से ज्यादा निया के...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झलक दिखला जा के सेमीफाइनल राउंड से दो मजबूत कंटेस्टेंट निया और नीति टेलर के बाहर होने से फैंस को तो हैरानी और निराशा हुई ही है। इसके साथ ही इस पर बात करते हुए नीति टेलर का भी दर्द छलक आया। दरअसल निया शर्मा के बाहर होने के बाद एक बड़ा ट्विस्ट तब देखने को मिला, जब निशांत भट्ट और फैजू को बराबर वोट मिले ऐसे में शो के फॉर्मेट के आधार पर जजेस को नीति टेलर को बाहर करना पड़ा। जजेस के इस फैसले के बाद अपने एविक्शन से अभिनेत्री काफी हैरान हुईं और इससे भी ज्यादा उन्हें निया के बाहर होने का झटका लगा।
T-Series: टी-सीरीज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भूषण कुमार को बदनाम करने की साजिश
नीति टेलर ने बात करते हुए कहा कि निया को शो के विनर के रूप में देखा जा रहा था, वहीं अपने बारे में बात करते हुए वह कहती हैं कि मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी, लेकिन शो में अपनी जर्नी से काफी खुशी हूं इस दौरान मैंने काफी एन्जॉय किया और मुझे अपने डांस मूव्स में भी काफी इंप्रूवमेंट देखने को मिली है। इसी के साथ उन्होंने अपने डांसिंग पार्टनर और कोरियोग्राफर आकाश थापा को भी धन्यवाद दिया।
Sajal Aly: भारत में घर लेना चाहती हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री, खुद बताई दिल की बात
नीति टेलर ने आगे कहा- उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि अब वह झलक दिखला जा का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इस डांसिंग मंच पर आना उनके लिए किसी सपने के सच होन जैसा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान मैंने काफी कुछ सीखा है, जिसे संजोकर रखूंगी।
Zeeshan Qadri: गैंग्स ऑफ वासेपुर के 'डेफनिट' ने नहीं चुकाए होटल के 29 लाख रुपये, फिर लगा धोखाधड़ी का आरोप