निमृत कौर अहलूवालिया इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रही हैं। हाल ही में निमृत ने शो में अपने मेंटल हेल्थ को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह कुछ दिनों से क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस कर रही हैं और सो नहीं पा रही हैं क्योंकि उसका दिमाग अव्यवस्थित और थका हुआ है। अब उनकी मां इंद्रप्रीत ने इस बात को कंफर्म किया है कि उनकी बेटी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से जूझ रही थीं। अपने हालिया इंटरव्यू में निमृत की मां ने इस बात का खुलासा किया है।
Nimrit Kaur: निमृत कौर की मां ने बेटी के डिप्रेशन की समस्या पर किया बड़ा खुलासा, कहा- छोटी सरदारनी शो में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा, “छोटी सरदारनी शो में मुख्य भूमिका निभाते हुए वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से पीड़ित थी और उसे क्रॉनिक फटीग का पता चला था। इसके बाद उसने छोटा ब्रेक लिया और दवाइयां लेनी शुरू की। निमृत मजबूत थी और वह रुकी नहीं। उसने वापसी की और शो में अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखा'।'
B-Town: बेस्ट फ्रेंड से कम नहीं बॉलीवुड की इन ननद-भाभी की जोड़ी, हर मौके पर एक-दूजे का देती हैं साथ
उन्होंने आगे कहा, "एक साल के बाद, जब वह शो से बाहर हो गई तो दवा से खुद को छुड़ाने और अपने मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में काम करने के लिए उसने ब्रेक ले लिया। डॉक्टरों का मानना है दवा के कारण पिछले कुछ महीनों में अस्थायी तौर पर उनका वजन बढ़ा है।" इंद्रप्रीत ने कहा कि जब उन्होंने टीवी पर अपनी बेटी को रोते हुए देखा तो वह भी रोई और उन्हें निमृत को गले लगाने का मन किया।
Bigg Boss 16: शालीन संग सुंबुल तौकीर की नजदीकियां देख भड़के सलमान खान, फूट-फूट कर रोती दिखीं 'इमली'
बता दें कि निमृत को बिग बॉस के नए सीजन में काफी पसंद किया जा रहा है। सलमान खान एक बार फिर इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वहीं, निमृत के साथ शालीन भनोट, टीना दत्ता, अब्दु रोजिक, प्रियंका, गौतम विग, शिव ठाकरे और अंकित गुप्ता, साजिद खान, अर्चना गौतम, सौंदर्या और एमसी स्टैन भी इस शो का हिस्सा हैं।
Deepti Naval: शादी के बाद अवसाद से घिर गई थीं दीप्ति नवल! नहीं मिल रहा था फिल्मों में काम?