छोटे पर्दे का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली कलाकार अपना हुनर दिखा रहे हैं। 13वें सीजन में शो में जज की कुर्सी पर नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया नजर आ रहे हैं। ताजा एपिसोड में फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
Ayushmann Khurrana: इंडियन आइडल में एक साथ रिजेक्ट हुए थे आयुष्मान और नेहा, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान आयुष्मान ने नेहा और खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। यह बात तो सबको पता है कि नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि आयुष्मान खुराना भी इस शो के लिए ऑडिशन दे चुके हैं। इस बात का खुलासा आयुष्मान ने किया है। दरअसल, इस शो में पहुंचते ही आयुष्मान की पुरानी यादें ताजा हो गईं। एक्टर ने सबके साथ एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया।
Daya Shankar Pandey: ‘रामू ने ठुकरा दी आमिर खान की सिफारिश, आशुतोष की ‘पहला नशा’ में सीन कटा तो बहुत रोया...’
उन्होंने बताया, 'मैं और नेहा कक्कड़ एक ही दिन इंडियन आइडल से रिजेक्ट हुए थे। इनमें मैं और नेहा भी शामिल थे।' उन्होंने आगे बताया, 'हम मुंबई से दिल्ली जा रहे थे और सभी रो रहे थे। आज नेहा इस शो की जज हैं और मैं यहां आया हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।' आयुष्मान की ये बातें सुनकर बाकी के जज हैरान रह जाते हैं।
Aap bhi samet lijiye inspiration Neha ji aur Ayushmann ji se! 🤩
TKSS: 'भेड़िया' का प्रमोशन करने कॉमेडी किंग के शो में पहुंचे वरुण-कृति, कपिल ने एक्टर्स की जमकर की खिंचाई
Aur miss mat kijiye Indian Idol 13 ka #IndiaKiFarmaish special! Iss Sat-Sun raat 8 baje, sirf #SonyEntertainmentTelevision par!#IndianIdol13 #IndianIdol pic.twitter.com/fUdwspek5G
वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान जल्द ही 'एन एक्शन हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत भी दिखेंगे। फिल्म 2 दिसंबर को रिलीज होगी। इससे पहले आयुष्मान 'डॉक्टर जी' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लोगों को इंप्रेस करने में नाकाम साबित हुई थी। फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत सिंह भी थीं।
Abhishek Pathak: ‘दृश्यम 2’ की कामयाबी ने किया बड़ा काम, इन दिग्गज निर्माताओं की सूची में शामिल हुए कुमार मंगत