फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   poonam pandey will be participate in big boss 8

तो अंग प्रदर्शन का अड्डा बन जाएगा बिग बॉस?

Tue, 22 Jul 2014 12:31 PM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
poonam pandey will be participate in big boss 8

'बिग बॉस' निर्माता अब भारत के इस सबसे लोकप्रिय और विवादास्पद रियलिटी शो के सीजन 8 के प्रदर्शन की तैयारियों में जुट गए हैं। सुनने में आया है कि यह शो अब पिछले सभी शो के मुकाबले जल्दी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


जहाँ 'बिग बॉस' के पिछले शो सितंबर और अक्टूबर से शुरू हुए थे, वहीं अब इसके 8वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है। इंडस्ट्री के आंतरिक सूत्रों ने दावा किया है कि यह उच्च स्तरीय ड्रामा अगले महीने से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन

पूनम पांडेय ‌लेंगी हिस्सा

poonam pandey will be participate in big boss 8

जहां तक शो में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का सवाल है तो​, जो नाम सामने आये हैं, उनमें पूनम पांडे, शाइनी आहूजा जैसे विवादित नामों के अलावा '​​यूनिवर्सल ​ बाबूजी' आलोक नाथ, गायक शान जैसे कलाकारों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

वैसे तो ​​'बिग बॉस ​' पहले से ही अपनी लोकप्रियता से एक अलग मुकाम बना चुका है, लेकिन निर्माताओं​ के विश्लेषण ​के अनुसार पिछले शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो की टीआरपी ​में जबरजस्त बढ़ोतरी कर दी थी।​​

सलमान नहीं होंगे इस बार

poonam pandey will be participate in big boss 8

वहीं शो एक और बात को लेकर चर्चा में था कि सलमान खान जो पिछले चार सालों से इस शो को करते आ रहे हैं, उन्होंने शो के अधिकार खरीद लिए हैं। लेकिन इसके बारे में आधिकारिक और अनाधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।​

​वहीं अगर शो के होस्ट की बात की जाए तो यह राज अभी ​तक रहस्य ही बना हुआ है। वैसे इनमें जो नाम श्रेणी में हैं, उनमें सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर, अक्षय और शाहरुख के नामों की चर्चा है। इनमें से ही कोई होस्ट होगा, या किसी और के हाथ में यह अवसर जाएगा यह तो अभी तक तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed