फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल और आईसीएल के बाद अब आई आईएमएल की बारी, गोविंदा, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव बनेंगे कैप्टन

Thu, 12 Nov 2020 12:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor and Govinda Will Be The Captain Of New Television Show Indian Pro Music League
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, गोविंदा - फोटो : Instagram

हर चीज में प्रतियोगिता देखने वाले दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। टीवी पर संगीत की एक प्रतियोगिता शुरू होने वाली है जो बिल्कुल इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की तरह काम करेगी। इस म्यूजिक लीग में संगीतकारों की  छह टीमें होंगी और इसमें देश भर से उभरते संगीतकार हिस्सा ले सकेंगे।

Rajkummar Rao Shraddha Kapoor and Govinda Will Be The Captain Of New Television Show Indian Pro Music League
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

इन छह टीमों के अलग अलग मालिक होंगे अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर और रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा। आईपीएल खत्म हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को हराकर एक बार फिर से बाजी मार ली है।

Rajkummar Rao Shraddha Kapoor and Govinda Will Be The Captain Of New Television Show Indian Pro Music League
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इसी तर्ज पर अब टीवी पर वर्ष 2021 में संगीत की भी एक लीग 'इंडियन प्रो म्यूजिक लीग' शुरू होगी। इस लीग में संगीतकारों की छह टीमें बनेंगी और हर टीम में छह सदस्य होंगे। उन छह सदस्यों में एक जाने माने गायक और गायिका भी शामिल होंगे जो कप्तान बनकर टीम का नेतृत्व करेंगे। इन सभी टीमों के आपस में पांच लीग मैच कराए जाएंगे और बाद में एक सुपर मैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor and Govinda Will Be The Captain Of New Television Show Indian Pro Music League
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media

सुपर मैच के दौरान प्रस्तुति देने वाली जिस टीम को दर्शकों से सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वही टीम इस म्यूजिक लीग की विजेता होगी। बताया जा रहा है कि निर्माता बहुत ही जल्द देश भर से नए कलाकारों को खोजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। उन कलाकारों के लिए यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जो उन्हें देश भर में एक संगीतकार के रूप में पहचान दिलाएगा। और, संगीत की दुनिया के जाने-माने कलाकारों के बीच अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी देगा।

विज्ञापन
Rajkummar Rao Shraddha Kapoor and Govinda Will Be The Captain Of New Television Show Indian Pro Music League
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर चलने वाले बहुत से अलग अलग प्रतिभा के रियलिटी शोज की तरह यह भी एक रियलिटी शो ही है बस इसके संचालन की प्रक्रिया इंडियन प्रीमियर लीग जैसी होने वाली है। इस रियलिटी शो को टीवी पर शुरू होने में अभी थोड़ा वक्त है इसलिए निर्माता पहले नए संगीतकारों की खोज करेंगे और फिर टीवी पर बहुत जल्द इस शो का प्रोमो रिलीज करके इसकी आधिकारिक घोषणा भी करेंगे।

पढ़ें: एक बार फिर करणी सेना के निशाने पर आई प्रकाश झा की 'आश्रम', टाइटल को लेकर मचा हंगामा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed